
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 09 जून, 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 9 जून, 2024 की खबरें और समाचार: नरेंद्र मोदी आज शाम सवा सात बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण से पहले प्रधानमंत्री ने राजघाट पर बापू को नमन कर कर अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि और नेशनल वॉर मेमोरियल पर भी श्रद्धासुमन अर्पित किए. आज T-20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाएगा. न्यूयॉर्क में शाम आठ बजे से भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होगी.
आज लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. शाम 7 बजकर 15 मिनट पर नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण से पहले पीएम मोदी अपने मंत्री परिषद के सहयोगियों से मुलाकात करेंगे. मोदी 3.0 में कैबिनेट का स्वरूप कैसा होगा इसे लेकर अभी आधिकारिक तौर पर कुछ सामने नहीं आया है. इस बीच टीडीपी ने अपने कोटे के मंत्रियों के नाम की घोषणा कर दी है. आज टी 20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच बड़ा मुकाबला खेला जाएगा. जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की घोषणा इस महीने हो सकती है. पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें-
राजघाट, सदैव अटल, वॉर मेमोरियल... मोदी ने सपूतों को किया नमन, अब चाय पर नए मंत्रियों से करेंगे मुलाकात मोदी सरकार 3.0 का शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में आज शाम 7.15 बजे होगा. नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. इसे लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं. शपथ ग्रहण से पहले दिल्ली में जगह-जगह नरेंद्र मोदी के पोस्टर लगाए गए हैं. शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को न्योता मिला है. हालांकि, इस पर फैसला आज गठबंधन सहयोगियों से चर्चा के बाद लिया जाएगा कि कांग्रेस शपथ ग्रहण में शामिल होगी या नहीं.
नितिन गडकरी, चिराग पासवान, जयंत चौधरी, अनुप्रिया पटेल, मांझी... मोदी कैबिनेट के संभावित मंत्रियों के पास आने लगे फोन नरेंद्र मोदी के शपथ लेने से पहले मोदी कैबिनेट के संभावित मंत्रियों के पास फोन पहुंचने लगे हैं. हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से कुछ भी सामने नहीं आया है. सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि नितिन गडकरी, जीतन राम मांझी, जयंत चौधरी, चिराग पासवान और अनुप्रिया पटेल को फ़ोन से बताया गया कि उन्हें कैबिनेट की शपथ लेनी हैं.
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू, ECI इसी महीने कर सकता है तारीखों का ऐलान जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की घोषणा इस महीने हो सकती है. लोकसभा चुनावों के दौरान केंद्र शासित प्रदेश में लोकतंत्र और मतदान के प्रति आम जनता के उत्साह से निर्वाचन आयोग भी उत्साहित है. इसे ध्यान में रखते हुए निर्वाचन आयोग चाहता है कि विधानसभा चुनाव भी इसी पॉजिटिव माहौल में संपन्न करवा दिया जाए. सूत्रों के मुताबिक मुमकिन है कि अगस्त मध्य तक जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव संपन्न करा दिए जाएं.
टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, बाबर-सेना को धूल चटाएगी रोहित ब्रिगेड आईसीसी मेन्स टी20 विश्व कप 2024 में आज (9 जून) भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होना है. न्यूयॉर्क में होने वाले इस महामुकाबले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. भारतीय टीम की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर जीत की लय बरकरार रखने पर होगी. दूसरी ओर पाकिस्तानी टीम अमेरिका से हारकर पूरी तरह बैकफुट पर है. इस मुकाबले में भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी. वहीं बाबर आजम पाकिस्तान टीम की कप्तानी करेंगे. मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा.
दिल्ली-यूपी में लू का प्रकोप, महाराष्ट्र-कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट, जानें देशभर का मौसम उत्तर भारत के कई राज्य अभी भी भीषण गर्मी की चपेट में हैं. मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 9 जून को पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा के कुछ स्थानों पर हीटवेव चलने की आशंका है. वहीं मॉनसून के चलते केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, असम और मेघालय में भारी बारिश होने की संभावना है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



