
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 08 अक्टूबर, 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 08 अक्टूबर 2024 की खबरें और समाचार: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है. मिडिल ईस्ट में भारी उथल-पुथल के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से मुलाकात करेंगे.
जम्मू-कश्मीर विधानसभा और हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है. फिलहाल शुरुआती रूझान आ रहे हैं. दोपहर तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी की राज्य में किसकी सरकार बनेगी. मिडिल ईस्ट में भारी उथल-पुथल के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से मुलाकात करेंगे. इजरायल ने सोमवार को हिज्बुल्लाह के 130 रॉकेट हमलों का जवाब अपने 100 लड़ाकू विमानों के साथ हमला कर दिया.पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें-
अब्दुल्ला राज या चौंकाएगी BJP? जम्मू-कश्मीर की 90 सीटों पर वोटों की गिनती जम्मू-कश्मीर में आज एक दशक बाद हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आने वाले हैं, जिसके लिये वोटों की गिनती 8 बजे शुरू हो चुकी है. ये नतीजे कई मायनों में खास हैं, क्योंकि इन परिणामों के साथ ही घाटी का सियासी तकदीर भी तय होगा. अब देखना यह है कि इस चुनाव में कौन सा दल अपने झंडे गाड़ने में सफल होता है और किसे निराशा हाथ लगती है.
खुलने लगी EVM, हरियाणा के शुरुआती रुझानों में बीजेपी-कांग्रेस में कांटे की टक्कर हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा सीटों पर मंगलवार को मतगणना होगी. मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है. हरियाणा में हुए चुनावों में आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से लेकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस की विनेश फोगाट की किस्मत का फैसला होगा. हरियाणा की 90 सीटों के लिए 464 निर्दलीय और 101 महिलाओं सहित कुल 1,031 उम्मीदवार मैदान में हैं. इन सीटों पर 5 अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान हुआ था.
इजरायल से जंग के बीच ईरान के राष्ट्रपति से मिलेंगे पुतिन, क्या आर-पार जंग की हो रही तैयारी? मिडिल ईस्ट में भारी उथल-पुथल के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से मुलाकात करेंगे. उनकी यह मुलाकात तुर्कमेनिस्तान में होगी. कहा जा रहा है कि मिडिल ईस्ट की मौजूदा स्थिति पर चर्चा के लिए पुतिन ईरानी राष्ट्रपति से मिलेंगे. यह मुलाकात शुक्रवार को तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्गाबात में होगी. हालांकि, पुतिन का तुर्कमेनिस्तान का यह आधिकारिक दौरा होगा और इस दौरे के दौरान ही वह ईरानी समकक्ष से मुलाकात करेंगे.
100 एयरक्राफ्ट, 120 टारगेट... हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर टूट पड़ा इजरायल, लेबनान में बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक इजरायल ने सोमवार को हिज्बुल्लाह के 130 रॉकेट हमलों का जवाब अपने 100 लड़ाकू विमानों के साथ लेबनान में करीब 120 साइटों को निशाना बनाकर दिया. ये विमान करीब 1 घंटे तक बम बरसाते रहे. आईडीएफ प्रवक्ता ने लेबनानी नागरिकों को अगली सूचना तक अवली नदी से दक्षिण की ओर समुद्र तट पर या नावों पर रहने से बचने की चेतावनी जारी की है. लेबनान में हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायली हमलों की यह लहर पिछले साल 7 अक्टूबर को हमास द्वारा किए गए हमलों की बरसी पर आई, जो इस क्षेत्र में एक साल से जारी युद्ध की शुरुआत का कारण बना था.
IND Vs BAN T20 Series: टी20 में भी बांग्लादेश की फजीहत, भारतीय टीम इस सीरीज में भी करेगी सूपड़ा साफ बांग्लादेश क्रिकेट टीम इन दिनों भारत दौरे पर है, लेकिन यहां उसकी हमेशा की तरह ही फजीहत हो रही है. भारतीय टीम ने सबसे पहले मेहमान टीम बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया. इसके बाद अब टी20 सीरीज में भी सूपड़ा साफ करने की ओर अग्रसर हैं. भारत और बांग्लादेश के बीच सबसे पहले 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश को 2-0 से क्लीन स्वीप किया. दूसरा टेस्ट तो गजब का हुआ, जिसमें दो दिनों में ही बांग्लादेश को 2 बार ढेर किया था.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



