
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 07 सितंबर, 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 7 सितंबर, 2024 की खबरें और समाचार: बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट के बीजेपी में शामिल होने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है.मध्य प्रदेश के जबलपुर में ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. आज देशभर में गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है.
विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के कांग्रेस में शामिल होने पर पूर्व डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि राजनीति के लिए इन्होंने महिलाओं का इस्तेमाल किया और अपमान किया. मध्य प्रदेश के जबलपुर में ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए. गनीमत ये रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं. कनाडा में एक पाकिस्तानी नागरिक को अमेरिका में हमला करने की साजिश रचने के आरोप में अऱेस्ट किया गया है. आज देशभर में गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है. पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें-
'खिलाड़ियों का नहीं था वो आंदोलन, कांग्रेस ने की थी साजिश...', विनेश के कांग्रेस में शामिल होने पर भड़के बृजभूषण रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के कांग्रेस में शामिल होने पर बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राजनीति के लिए बेटियों के सम्मान पर चोट की. बृजभूषण ने अपने ऊपर लगाए आरोपों पर कहा कि जिस दिन की बात हो रही है, उस दिन दिल्ली में नहीं था.बृजभूषण ने कहा, 'वो खिलाड़ियों का आंदोलन नहीं था बल्कि वो कांग्रेस का आंदोलन था. अब ये स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस ने हमारे खिलाफ षड़यंत्र किया.
MP के जबलपुर में ट्रेन हादसा, सोमनाथ एक्सप्रेस के 2 डिब्बे पटरी से उतरे मध्य प्रदेश के जबलपुर में सोमनाथ एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. इस हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है. रेलवे के मुताबिक, इसके दो डिब्बे जो शुरू में लगे थे वो डिरेल हो गए. फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं और अपने घर की तरफ रवाना हो गए हैं.पश्चिम मध्य रेलवे के सीपीआरओ हर्षित श्रीवास्तव ने कहा, "ट्रेन इंदौर से आ रही थी. जब यह जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 की ओर बढ़ रही थी, तब ट्रेन धीमी गति से चल रही थी और 2 डिब्बे पटरी से उतर गए."
न्यूयॉर्क में आतंकी हमले के लिए ISIS संग साजिश रहा था पाकिस्तानी नागरिक, कनाडा से हुआ गिरफ्तार कनाडा में रहने वाले एक पाकिस्तानी नागरिक को इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड अल-शम (आईएसआईएस) को मदद और संसाधन मुहैया करने के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इसे लेकर अमेरिकी न्याय विभाग ने एक बयान जारी करते हुए इसकी जानकारी दी है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान 20 वर्षीय मोहम्मद शाहजेब खान के रूप में हुई है जिसने कथित तौर पर 7 अक्टूबर के आसपास न्यूयॉर्क शहर में आतंकवादी हमले की योजना बनाई थी.
जिंदगी 'अधूरी' लेकिन जोश और जज्बा पूरा... भारत को पैरालंपिक में ओलंपिक की तुलना में क्यों मिल रहे ज्यादा मेडल, ये हैं 5 कारण भारत ने पेरिस पैरालंपिक में 25 से ज्यादा मेडल हासिल कर धूम मचा दी है, जिससे टोक्यो पैरालंपिक-2020 के 19 मेडल्स का आंकड़ा पीछे छूट चुका है. पेरिस पैरालंपिक में पदकों की यह संख्या इसलिए भी चौंकाने वाली है क्योंकि लंदन पैरालंपिक (2012) में भारत के खाते में महज एक मेडल दिखा था, इसके बाद रियो-2016 में 4 पदक ही आए. दूसरी तरफ, ओलंपिक की बात की जाए तो खेलों के इस महाकुंभ के किसी एक सीजन में भारत कभी 7 मेडल (टोक्यो-2020) से आगे नहीं बढ़ पाया, जबकि इस बार पेरिस पैरालंपिक में मेडलों की बरसात हुई. पैरालंपिक शारीरिक, बौद्धिक या दृष्टि दोष वाले एथलीटों के लिए प्रतियोगिता है.
Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी का पर्व आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और उपासना विधि भारत के सभी त्योहारों में गणेश महोत्सव बहुत ही खास होता है. वैसे तो हर महीने की चतुर्थी तिथि को गणेश जी की पूजा की जाती है. लेकिन, भाद्रपद मास की गणेश चतुर्थी बहुत ही खास मानी जाती है. हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी को मनाया जाता है.माना जाता है कि इस दिन गणेश जी का प्राकट्य हुआ था. साथ ही ऐसी भी मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश धरती पर आकर अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



