
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 07 मई, 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 7 मई, 2024 की खबरें और समाचार: 11 राज्यों की 93 लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण के लिए मतदान जारी है. पीएम मोदी ने अहमदाबाद में मतदान किया. झारखंड में ईडी ने 35 करोड़ कैश बरामदगी मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. यूपी के बिजनौर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला अपने पति को प्रताड़ित करने के आरोप में अरेस्ट हुई है.
लोकसभा चुनाव में तीसरे चरण में आज 11 राज्यों की 93 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है.पीएम मोदी ने सुबह-सुबह अहमदाबाद में जाकर मतदान किया और लोगों से अधिक संख्या में वोट डालने की अपील की. झारखंड में ईडी की छापेमारी में 35 करोड़ से अधिक की कैश बरामदगी मामले में ईडी ने मंत्री आलमगीर आलम के पीएस और उसके घरेलू सहायक को अरेस्ट किया है. यूपी के बिजनौर में पति को बांधकर सिगरेट से दागने वाले मामले में अब पीड़ित पति ने हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं. आईपीएल के एक लीग मैच में सोमवार को मुंबई ने हैदराबाद को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. पढ़ें आज की पांच अहम खबरें
बंगाल के मुर्शिदाबाद में कांग्रेस नेता के घर फेंका गया क्रूड बम, कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी लोकसभा चुनाव के तीसरा चरण में आज 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 93 संसदीय क्षेत्रों में मतदान शुरू हो चुका है. शाम तक पहले तीन चरण में 280 से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों यानी लोकसभा की कुल सीटों में से आधी से अधिक पर मतदान संपन्न हो चुका होगा. बाकी बचे चार चरणों में 263 संसदीय क्षेत्रों के लिए वोट डाले जाएंगे. गुजरात (25 सीट, क्योंकि सूरत सीट बीजेपी निर्विरोध जीत चुकी है) और गोवा (2 सीट) समेत केंद्र शासित प्रदेशों दादरा और नगर हवेली व दमन और दीव (1-1 सीट) में आज एक ही चरण में मतदान पूरा होगा.
झारखंड कैश कांड में मंत्री आलमगीर आलम का PS संजीव लाल गिरफ्तार, नौकर जहांगीर आलम भी अरेस्ट, अब तक 35 करोड़ बरामद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड में बड़ी मात्रा में कैश बरामद करने के मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उनके नौकर जहांगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया है. सूत्रों ने बताया कि दोनों को रात भर की पूछताछ के बाद धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया और फिर अरेस्ट कर लिया गया.
बिजनौर: बियर, बिरयानी और बेगम...पति ने सुनाई प्रेमिका से पत्नी बनी मेहर के सिगरेट से दागने की कहानी यूपी के बिजनौर में एक महिला द्वारा अपने पति के सीने पर बैठकर उसके शरीर को सिगरेट से जलाने के मामले में पीड़ित ने पत्नी के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस ने पति की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. महिला द्वारा पति को जलाए जाने का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. अब मेहर जहां नाम के इस महिला के पति ने जो खुलासे किए हैं वो बेहद चौंकाने वाले हैं. पीड़ित पति मनन जैदी ने कहा कि बियर, बिरयानी, सिगरेट और गुटखे की लत ने उसकी पत्नी को हिंसक बना दिया है.
31 रन पर रन पर 3 विकेट, फिर भी मुंबई ने हैदराबाद को धूल चटाई... सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, बनाय... मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2024 के मैच नंबर 55 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रनचेज करते एक समय 31 रन 3 विकेट गिरवा चुकी थी, लेकिन इसके बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने ऐतिहासिक पार्टनरशिप की और अपनी टीम को 7 विकेट से जीत दिलाई. मुंबई की इस जीत में कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी बने.
Weather Today: भीषण गर्मी के बीच इन राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ होगी बरसात, जानें IMD का अपडेट देश में मौसम के कई रंग देखने को मिल रहे हैं. कुछ राज्यों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप है तो वहीं देश के कुछ इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावनाएं बनी हुई है. मौसम विभाग की मानें तो 7 मई को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड और विदर्भ के कुछ हिस्सों में ओले गिरने की आशंका है.वहीं राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात, विदर्भ, तमिलनाडु, तेलंगाना और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हीटवेव का दौर जारी रहेगा. इसके अलावा गंगीय पश्चिम बंगाल में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



