
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 07 अप्रैल 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 07 अप्रैल, 2024 की खबरें और समाचार: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने अपने विरोधी गैंग के मेंबर की रूस में हत्या करवाने का दावा किया है. आम आदमी पार्टी आज देशभर में एक दिन का सामूहिक उपवास कर केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर रही है. आईपीएल में फिर से सुरक्षा चूक का मामला सामने आया है.
आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक संदीप सिंह ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सीएम केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की है. गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने रूस में प्रतिद्वंदी गैंग से एक सदस्य की बेरहमी से हत्या करवा दी है. आईपीएल में एक बार फिर सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है. सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी की तरफ से आज सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सामूहिक उपवास के जरिए विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी है. पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें
'गिरफ्तारी के बाद CM पद संभालने का अधिकार खो चुके हैं', AAP के पूर्व मंत्री संदीप कुमार ने केजरीवाल को हटाने के लिए HC में दायर की याचिका दिल्ली शराब घोटाले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से आम आदमी पार्टी सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, जहां एक तरफ आप जेल से सरकार चलाने का दंभ भर रही है तो दूसरी और भाजपा नैतिक आधार पर केजरीवाल के इस्तीफे की मांग कर रही है.इस सबके बीच अब आप के पूर्व विधायक संदीप कुमार ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के मुख्यमंत्री के पद से हटाने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. याचिकाकर्ता का कहना है कि केजरीवाल ने हिरासत में जाने के बाद से मुख्यमंत्री पद पर रहने का अधिकार खो दिया है.
रूस तक पहुंचा पंजाब का गैंगवार, गोल्डी बराड़ का दावा- हमने Russia में मरवाया भूप्पी गैंग का मेंबर अमेरिका में रह रहे गैंगस्टर गोल्डी बराड़, जिसे सरकार ने आतंकवादी घोषित किया है उसने रूस में एक शख्स की बेरहमी से हत्या करवा दी है.अपनी पोस्ट में बराड़ ने दावा किया कि कुख्यात गैंगस्टर भुप्पी राणा जो उसका धुर विरोधी भी है, उसने अपने गैंग के एक सदस्य अजय राणा को मुखबिर बनाकर गोल्डी के गैंग में एंट्री करवाई.अजय राणा नाम का शख्स गोल्डी के करीबियों के साथ घुल मिल गया और गोल्डी बराड़ समेत उसके गैंग के मेंबर्स की लोकेशन और एक्टिविटी को ट्रैक करने लगा. पोस्ट में गोल्डी बराड़ ने दावा कि अजय ने उसके गैंग में एंट्री की और पुलिस को लगातार मुखबरी की जिससे उसके कई प्लान फेल हुए.
BJP को नहीं मिलेगा वॉकओवर, खजुराहो सीट पर नामांकन खारिज होने के बाद 'INDIA' ब्लॉक का नया प्लान विपक्षी दलों INDIA ब्लॉक ने कहा है कि वह मध्य प्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में से एक का समर्थन करेगा. दरअसल इस सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) की मीरा यादव का नामांकन पत्र खारिज हो गया है जिसके बाद इंडिया ब्लॉक ने शनिवार को इस बात की घोषणा की गई.भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्य में ‘इंडिया’ के सीट बंटवारे के तहत कांग्रेस ने खजुराहो सीट सपा के लिए छोड़ दी थी. भाजपा ने इस सीट पर अपने प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा (VD Sharma) को इस सीट से मैदान में उतारा है. कांग्रेस के एक नेता ने कहा, 'हम भाजपा के खिलाफ उम्मीदवारों में से एक का समर्थन करेंगे. हम भाजपा को सबक सिखाएंगे.'
आईपीएल सुरक्षा में फिर बड़ी चूक... विराट कोहली से मिलने मैदान पर पहुंचा फैन, VIDEO इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 19वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 6 विकेट से हरा दिया. इस मुकाबले में एक गजब वाकया देखने को मिला, जब एक युवा फैन विराट कोहली से मिलने बीच मैदान पर आ गया. उस फैन ने आरसीबी की शर्ट पहनी हुई थी, जिसके पीछे विराट कोहली का नाम और जर्सी नंबर लिखा हुआ था. वह फैन कोहली से गले मिलते भी दिखा. हालांकि जल्द ही सिक्योरिटी पर्सन दौड़ कर मैदान पर आए और उन्होंने फैन को ग्राउंड से बाहर निकाला.
CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP नेताओं-कार्यकर्ताओं का देशव्यापी उपवास आज दिल्ली शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की गिरफ्तारी के बाद पार्टी कार्यकर्ता एक्टिव मोड में दिखाई दिए हैं. AAP लीडर्स केंद्र सरकार के खिलाफ फ्रंट फुट पर उतर आए हैं और सीएम की गिरफ्तारी के खिलाफ आंदोलन खड़ा कर दिया गया है. ऐसे में रविवार को पार्टी की तरफ से सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सामूहिक उपवास के जरिए विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



