
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 06 सितंबर, 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 6 सितंबर, 2024 की खबरें और समाचार: सीबीआई की टीम पश्चिम बंगाल में आज तीन अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है. पीएम मोदी के सिंगापुर दौरे के दौरान भारत और सिंगापुर के बीच चार अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं. राजस्थान सरकार ने आईएएस टीना डाबी और उनके पति का ट्रांसफर कर नई अहम जिम्मेदारी दी है.
कोलकाता रेप-मर्डर केस से जुड़े आरजी कर हॉस्पिटल मामले में ईडी अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है. ईडी की टीम हावड़ा, सोनारपुर और हुगली पहुंच चुकी है.पीएम मोदी ने अपने सिंगापुर दौरे के दौरान सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेन्स वॉन्ग के साथ मुलाकात और दोनों देशों के बीच चार अहम समझौतों पर भी हस्ताक्षर हुए.राजस्थान की भजनलाल सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है और अफसरों के ट्रांसफर किए हैं. चर्चित आईएएस टीना डाबी और उनके पति को अहम जिम्मेदारी दी गई है. पढ़ें आज की पांच अहम खबरें-
कोलकाता कांड में अब ED की एंट्री, संदीप घोष से जुड़े तीन ठिकानों पर 100 मेंबर्स की टीम मार रही छापे कोलकाता रेप-मर्डर केस से जुड़े आरजी कर हॉस्पिटल मामले में ईडी अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीमें कम से कम 3 जगहों पर छापेमारी कर रही हैं. ईडी की टीम हावड़ा, सोनारपुर और हुगली पहुंच चुकी है. हुगली में एक जगह आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के करीबी रिश्तेदारों का घर भी शामिल है. कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी मामले में सीबीआई जांच कर रही है. जांच के दायरे में आए पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष सीबीआई की हिरासत में है. सीबीआई ने कोर्ट में 10 दिन की हिरासत की मांग की थी लेकिन कोर्ट ने 8 दिन के हिरासत की मंजूरी दी. सीबीआई के बाद अब इस मामले में ईडी की भी एंट्री हो गई है.
सिंगापुर होने का मतलब क्या होता है? PM मोदी ने भारत में कई सिंगापुर बसाने का रखा ड्रीम, जानें कैसे पूरा होगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के सिंगापुर के दौरे पर हैं. दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेन्स वॉन्ग के साथ मुलाकात की. इस दौरान भारत और सिंगापुर के बीच चार अहम समझौतों पर भी दस्तखत हुए. अपने दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी ने लॉरेन्स वॉन्ग के साथ सिंगापुर की AEM होल्डिंग्स लिमिटेड के सेमीकंडक्टर सेंटर का भी दौरा किया. पीएम मोदी ने कंपनियों को सेमीकॉन इंडिया एग्जिबिशन में आने का न्योता दिया. 11 से 13 सितंबर के बीच ग्रेटर नोएडा में सेमीकॉन इंडिया एग्जिबिशन होगा.
IAS टीना डाबी पर मेहरबान हुई सरकार, पति-पत्नी दोनों को मिली बड़ी जिम्मेदारी राजस्थान की भजनलाल सरकार ने राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. सरकार ने गुरुवार देर रात 108 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं. राज्य के दो दर्जन से अधिक जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं. राजस्थान कैडर की चर्चित IAS टीना डाबी और उनके पति प्रदीप गवांडे को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. सरकार ने 2016 बैच की IAS अधिकारी टीना डाबी को बाड़मेर जिले का कलेक्टर बनाया है. वर्तमान में टीना डाबी जयपुर में रोजगार गारंटी योजना (EGS) विभाग में कमिश्नर के रूप में कार्यरत हैं.
क्या बंगाल में लटक जाएगा एंटी-रेप बिल? राज्यपाल ने टेक्निकल रिपोर्ट नहीं भेजने पर ममता सरकार पर जताई नाराजगी पश्चिम बंगाल (West Bengal) विधानसभा में पिछले दिनों ममता सरकार ने एंटी-रेप बिल पारित किया लेकिन इसके कानून बनने का रास्ता आसान नहीं लग रहा है. यह विधेयक तब तक कानून नहीं बनेगा, जब तक इस पर राज्यपाल की सहमति नहीं होगी. बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने बिल को लेकर ममता सरकार पर नाराजगी जताई है. इसके पीछे की वजह है कि राज्यपाल के पास विधेयक से जुड़ी टेक्निकल रिपोर्ट नहीं भेजी गई है. गुरुवार को ममता बनर्जी सरकार की आलोचना करते हुए सीवी आनंद बोस ने कहा, "मेरे पास एंटी-रेप विधेयक के साथ टेक्निकल रिपोर्ट नहीं भेजी गई है, जो इसे मंजूरी देने के लिए जरूरी है."
Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज है आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और खास उपाय आज हरतालिका तीज का व्रत रखा जा रहा है. यह व्रत भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है. हरितालिका तीज को हरतालिका भी कहते हैं. हरतालिका का संबंध भगवान शिव से होता है और हर शिव जी का नाम है इसलिए इसे हरतालिका तीज कहना उपयुक्त होगा. महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखने का संकल्प लेती हैं. इस दिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं. मुख्य रूप से यह पर्व मनचाहे और योग्य पति को प्राप्त करने के लिए रखा जाता है. साथ ही इस व्रत को रखने से वैवाहिक जीवन की मुश्किलें भी दूर होती हैं. इसी दिन हस्तगौरी नामक व्रत को करने का विधान भी है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



