
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 06 अगस्त 2022 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 6 अगस्त 2022 की खबरें और समाचार: पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले में फंसे पार्थ चटर्जी ने जेल में पहली रात गुजारी. दिल्ली में शराब नीति पर केजरीवाल सरकार और LG वीके सक्सेना के बीच खींचतान जारी है. धनबाद के अतिरिक्त जज उत्तम आनंद हत्याकांड में विशेष सीबीआई अदालत ने दोनों दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है.
खबरों के लिहाज से आज का दिन काफी अहम रहा. पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले में फंसे पार्थ चटर्जी ने जेल में पहली रात गुजारी. दिल्ली में शराब नीति पर केजरीवाल सरकार और LG वीके सक्सेना के बीच खींचतान जारी है. धनबाद के अतिरिक्त जज उत्तम आनंद हत्याकांड में विशेष सीबीआई अदालत ने दोनों दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है. नोएडा में खुद को भाजपा नेता बताकर महिला से बदसलूकी करने वाला श्रीकांत त्यागी फरार है. महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे नीतीश राणे ने आज खुद के हिंदू होने को लेकर बयान दिया है. पढ़िए शनिवार शाम की 5 बड़ी खबरें...
1. पार्थ चटर्जी का जेल में पहला दिन किताब पढ़ते हुए बीता, सोने के लिए मिले हैं 4 कंबल
पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले में फंसे पार्थ चटर्जी इस वक्त प्रवर्तन निदेशालय (ED) की गिरफ्त में हैं. जांच एजेंसी ने उन्हें कोलकाता के प्रेसीडेंसी करेक्शनल होम में रखा है. पार्थ को ‘पोइला बैश’ ब्लॉक में रखा गया है. इस ब्लॉक में कुल 22 बैरक हैं और पार्थ चटर्जी को बैरक नंबर-2 में रखा गया है. पार्थ ने जेल में पहली रात गुजारी है. उनके ब्लॉक में सारदा चिटफंड घोटाले के आरोपी सुदिप्त सेन, तृणमूल के नेता चत्रधर महतो और आफताब अंसारी भी बंद हैं. शुक्रवार शाम को पार्थ के कुछ कपड़े और उनकी पसंदीदा किताबों को प्रेसीडेंसी जेल भेजा गया है.
2. AAP-BJP में शराब पर संग्राम के बीच LG का बड़ा एक्शन, तत्कालीन एक्साइज कमिश्नर समेत 11 अफसर सस्पेंड
दिल्ली में शराब नीति पर केजरीवाल सरकार और LG वीके सक्सेना के बीच खींचतान जारी है. शनिवार को जहां एक ओर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जहां पूर्व LG अनिल बैजल पर निशाना साधा. वहीं दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली के तत्कालीन आबकारी आयुक्त आरव गोपी कृष्णा समेत 11 अधिकारियों को आबकारी नीति को लागू करने में चूक करने पर सस्पेंड कर दिया है. जहां बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने एलजी एक इस फैसले का स्वागत किया है.
3. धनबाद जज हत्याकांड: दोषियों को आखिरी सांस तक कैद, परिवार बोला- असली गुनहगार खुले में घूम रहे

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



