
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 04 सितंबर 2023 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सनातन धर्म पर DMK नेता उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणियों को लेकर सोमवार को विपक्ष पर निशाना साधा. साथ ही उन्होंने आश्चर्य जताया कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अशोक गहलोत इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं. वहीं जयपुर में केजरीवाल ने कहा कि अगर 5 साल में एक बार चुनाव होंगे तो सिलेंडर 5000 रुपये का मिलेगा और टमाटर 1500 रुपये प्रतिकिलो मिलेंगे.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सनातन धर्म पर DMK नेता उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणियों को लेकर सोमवार को विपक्ष पर निशाना साधा. साथ ही उन्होंने आश्चर्य जताया कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अशोक गहलोत इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं. वहीं जयपुर में केजरीवाल ने कहा कि अगर 5 साल में एक बार चुनाव होंगे तो सिलेंडर 5000 रुपये का मिलेगा और टमाटर 1500 रुपये प्रतिकिलो मिलेंगे. पढ़िए सोमवार शाम की 5 बड़ी खबरें...
चंद्रयान-सूर्ययान की सफल लॉन्चिंग, लेकिन 20 साल में 'राहुलयान' नहीं लॉन्च हो सका, राजनाथ का राहुल गांधी पर निशाना
देश में इस वक्त एक कोई मुद्दा सबसे ज्यादा तूल पकड़ा हुआ है तो वो है तमिलनाडु सीएम के बेटे का बयान. उदयनिधि अपने सनातन धर्म को लेकर दिए गए बयान पर लगातार घिरे हुए हैं. अब उनके बयान को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उन्हें घेरा है. साथ ही इस बयान को लेकर राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सनातन धर्म पर DMK नेता उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणियों को लेकर सोमवार को विपक्ष पर निशाना साधा. साथ ही उन्होंने आश्चर्य जताया कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अशोक गहलोत इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं. राजस्थान में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के तीसरे दौर के शुभारंभ पर जैसलमेर के रामदेवरा में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए, उन्होंने राहुल गांधी पर भी कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि चंद्रयान -3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरा, लेकिन 'राहुलयान' अभी तक न लॉन्च किया गया और न ही लैंड हो सका है.
'5 साल में एक बार चुनाव हुआ तो टमाटर 1500 रुपये किलो मिलेंगे', जयपुर में केजरीवाल का केंद्र पर निशाना
राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसे लेकर राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है. इसी क्रम में सोमवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने राजधानी जयपुर में टाउनहॉल कार्यक्रम को संबोधित किया. इस दौरान केजरीवाल ने केंद्र की मोदी सरकार पर एक देश एक चुनाव वाले मामले पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अगर 5 साल में एक बार चुनाव होंगे तो सिलेंडर 5000 रुपये का मिलेगा. और मोदी जी 5 साल बाद आकर कहेंगे कि तुम्हारा 200 रुपया माफ कर दिया. अगर वन नेशन वन इलेक्शन कर दिया तो 250 रुपए किलो का टमाटर 1500 रुपए किलो हो जाएगा.
रूस के Luna-25 के गिरने से चांद पर हुआ है 33 फीट चौड़ा गड्ढा, NASA ने जारी की तस्वीर

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



