
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 04 अगस्त, 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 04 अगस्त, 2024 की खबरें और समाचार: हिजबुल्लाह ने एक बार फिर इजरायल को निशाना बनाते हुए रॉकेट से हमले किए हैं. केंद्र सरकार वक्फ अधिनियम में बड़े संशोधन करने की तैयारी कर रही है. भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे आज खेला जाएगा.
हिजबुल्लाह ने शनिवार शाम को दक्षिणी लेबनान से इजरायल के उत्तरी क्षेत्र में रॉकेट हमलों की बौछार कर दी है, हालांकि आयरन डोम की वजह से अधिकतर मिसाइलें हवा में खत्म हो गईं.मोदी सरकार वक्फ़ अधिनियम में बड़े संशोधन करने जा रही है. सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट ने वक्फ़ अधिनियम में करीब 40 संशोधनों को मंजूरी दे दी है. बच्चियों की हत्या के बाद ब्रिटेन दंगे की आग में झुलस रहा है. लीवरपूल समेत कई शहरों में आगजनी-तोड़फोड़ की घटनाएं हुई हैं. भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच पिछला वनडे मैच टाई पर छूटा था. पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें
लेबनान से हिजबुल्लाह ने इजरायल के कई इलाकों में की रॉकेट हमलों की बौछार, आयरन डोम ने फिर दिखाया कमाल इजरायल एक साथ कई मोर्चों पर संघर्ष का सामना कर रहा है. एक ओर गाजा और राफा में हमास के खिलाफ उसकी सैन्य कार्रवाई चल रही है, वहीं दूसरी ओर उसे अब लेबनान सीमा पर हिजबुल्लाह से भी दो-दो हाथ करना पड़ रहा है. हिजबुल्लाह ने शनिवार शाम को दक्षिणी लेबनान से इजरायल के उत्तरी क्षेत्र में रॉकेट हमलों की बौछार की. हालांकि, इजरायल के एयर डिफेंस सिस्टम आयरन डोम (Iron Dome) ने गैलिली पैनहैंडल (उत्तरी इजरायल और दक्षिणी लेबनान के बीच स्थित क्षेत्र) के ऊपर इनमें से ज्यादातर रॉकेट्स को हवा में ही इंटरसेप्ट करके खत्म कर दिया.
वक्फ एक्ट में बड़े संशोधन की तैयारी में मोदी सरकार, कल संसद में पेश हो सकता है बिल मोदी सरकार वक्फ़ अधिनियम में बड़े संशोधन करने जा रही है. सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट ने वक्फ़ अधिनियम में करीब 40 संशोधनों को मंजूरी दे दी है. जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार वक्फ़ बोर्ड की किसी भी संपत्ति को "वक्फ संपत्ति" बनाने की शक्तियों पर अंकुश लगाना चाहती है.40 प्रस्तावित संशोधनों के अनुसार वक्फ़ बोर्डों द्वारा संपत्तियों पर किए गए दावों का अनिवार्य रूप से सत्यापन किया जाएगा. वक्फ़ बोर्ड की विवादित संपत्तियों के लिए भी अनिवार्य सत्यापन का प्रस्ताव दिया गया है. सूत्रों ने बताया कि वक्फ़ अधिनियम में संशोधन के लिए एक बिल अगले सप्ताह संसद में पेश किया जा सकता है.
दंगे की चपेट में झुलसे ब्रिटेन के कई शहर, 3 बच्चियों की हत्या के बाद अप्रवासियों के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन ब्रिटेन के कई ब्रिटिश शहरों में एक बार फिर हिंसक प्रदर्शन हुए हैं जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और संपत्ति को नुकसान पहुंचा है. यह देश में 13 साल में सबसे बड़ा दंगा बताया जा रहा है. हिंसा की यह आग तब भड़की जब उत्तर-पश्चिमी इंग्लैंड में तीन बच्चियों की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई.हिंसा के जो वीडियो सामने आए हैं उनमें प्रदर्शनकारियों को लिवरपूल में एक दुकान को निशाना बनाते हुए देखा जा सका है. कुछ दंगाइयों ने दुकान की खिड़की पर लात मारी और डंडे से पीटा, जबकि अन्य ने चिल्लाते हुए उसका शटर खोलने का प्रयास किया.
वायनाड में जिन घरों को भूस्खलन से छोड़ने को मजबूर हुए लोग, वहां अब हो रही है चोरी और लूट केरल के वायनाड में एक ओर जहां कुदरत ने आफत बरसा रखी है तो वहीं दूसरी ओर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटनाएं भी सामने आ रही हैं. भूस्खलन का दंश झेल रहे कई परिवार अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर हैं. लेकिन अब उन्होंने पुलिस से शिकायत है कि जिंदगी बचाने के लिए जिन घरों को उन्होंने छोड़ा है वहां अब चोर-उचक्कों का आना-जाना बढ़ गया है. घरों में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं. कई लोगों ने अपने घरों में चोरी की शिकायत की है, जिसके चलते पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है. विस्थापित निवासियों को संदेह है कि चोर इस आपदा का फायदा उठाकर उनके कीमती सामान चुरा रहे हैं.
रोहित शर्मा करेंगे दूसरे वनडे में बड़ा बदलाव... इस खिलाड़ी की होगी प्लेइंग 11 से छुट्टी! भारत और श्रीलंका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (4 अगस्त) कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियमा में खेला जाएगा. दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला टाई पर छूटा था. ऐसे में टीम इंडिया का लक्ष्य इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने पर है. भारतीय समयानुसार यह मुकाबला दोपहर 2.30 बजे से खेला जाएगा. मुकाबले में रोहित शर्मा भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे. वहीं चरिथ असलंका के कंधों पर श्रीलंकाई टीम की बागडोर होगी.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



