
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 04 अक्टूबर, 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 04 अक्टूबर 2024 की खबरें और समाचार: इजरायली मीडिया ने हिज्बुल्लाह के नए चीफ हाशिम सफीद्दीन को मार गिराने जाने का दावा किया है. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की शुरूआत कर दी है. दिल्ली में एक बार फिर प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है.
इजरायल लगातार बेरूत में हमले कर रहा है. इस बीच इजरायली मीडिया ने हसन नसरल्लाह को मार गिराए जाने के बाद अब उसके उत्तराधिकारी हाशिम सफीद्दीन को मार गिराने का दावा किया है. वहीं आज हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के खात्मे के लगभग एक हफ्ते बाद आज उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. केंद्र सरकार ने पायलट आधार पर प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की शुरूआत कर दी है. दिल्ली में मॉनसून के जाते ही प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है. पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें-
बंकर में हिज्बुल्लाह की सीक्रेट मीटिंग, इजरायली स्ट्राइक और काम तमाम! ऐसे मारा गया नसरल्ला का वारिस सफीद्दीन इजरायल हिजबुल्लाह के ठिकानों को चुन-चुनकर तबाह कर रहा है. इस बीच इजरायली मीडिया ने हसन नसरल्लाह को मार गिराए जाने के बाद अब उसके उत्तराधिकारी हाशिम सफीद्दीन को मार गिराने का दावा किया है. येरुशलम पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, बेरूत में हाशिम सफीद्दीन को निशाना बनाया गया.तीन इजरायली अधिकारियों के अनुसार, इज़रायली लड़ाकू विमानों ने गुरुवार को आधी रात के आसपास भीषण हवाई हमलों की बौछार कर दी. इन हमलों का मकसद मृतक हिज़्बुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह के ममेरे भाई और संभावित उत्तराधिकारी हाशिम सफीद्दीन को निशाना बनाना था.
क्या कर्बला में दफनाया जाएगा हसन नसरल्लाह? बेरूत में सांकेतिक रूप से निकलेगा जनाजा इजरायली हमले में हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के खात्मे के लगभग एक हफ्ते बाद आज उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. कहा जा रहा है कि कर्बला में उन्हें दफनाया जा सकता है. उनके सम्मान में सांकेतिक जनाजा निकलेगा. सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई ईरान में जुमे की नमाज में शामिल होंगे.रिपोर्ट्स के मुताबिक, नसरल्लाह के जनाजे पर इजरायली हमले के डर से उनकी अंतिम यात्रा बड़े स्तर पर नहीं निकाली जाएगी. नसरल्लाह के सम्मान में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची लेबनान के बेरूत में जुमे की नमाज में शामिल होंगे. लेकिन वह सुरक्षा कारणों से जनाजे में शामिल नहीं हो पाएंगे.
सरकार ने लॉन्च की 'PM इंटर्नशिप' स्कीम, युवाओं को हर माह मिलेंगे 5 हजार, ऐसे करें अप्लाई युवाओं को रोजगार के काबिल बनाने के मकसद से सरकार ने गुरुवार को पायलट आधार पर प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की शुरूआत कर दी है. योजना के तहत इंटर्नशिप के लिए चयनित युवाओं को 5,000 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता मिलेगी. इस योजना का प्रस्ताव वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में दिया था. योजना के तहत युवाओं को भारत की टॉप 500 कंपनियों में इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा. इस योजना का उद्देश्य पांच साल की अवधि में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करना है.
मॉनसून विदा होते ही दिल्ली में बढ़ने लगा प्रदूषण का स्तर, आनंद विहार में 400 तक पहुंचा AQI! दिल्ली-एनसीआर से मॉनसून की विदाई होने के बाद अब एक नया मु्द्दा 'प्रदूषण' जोर पकड़ने लगा है. राजधानी दिल्ली में आज, औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 181 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है. वहीं, कल (3 अक्टूबर) 24 घंटों में औसत एक्यूआई 162 दर्ज किया गया था. ये उस शुरुआत का प्रतीक है, जो सर्दियों के मौसम की एक बड़ी समस्या हो सकती है.
छेड़छाड़ की FIR, SC/ST एक्ट का केस और फिर 4 मर्डर... अमेठी हत्याकांड के पीछे पूरी कहानी क्या है, कौन है आरोपी चंदन? उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक, उनकी पत्नी और दो बेटियों की गुरुवार को उनके किराए के घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई. परिवार ने एक महीने पहले एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया था कि अगर उनके साथ कुछ अनहोनी हुई तो वह इसके लिए जिम्मेदार होगा. अमेठी के पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ये मौतें मामले से संबंधित हैं या नहीं? फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



