
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 01 जून, 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 1 जून, 2024 की खबरें और समाचार: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के तहत आज 8 प्रदेशों की 57 सीटों के लिए मतदान हो रहा है. पुणे पोर्श कार हादसे मामले में पुलिस ने नाबालिग आरोपी की मां को भी गिरफ्तार कर लिया है. आज शाम 5 बजे से आजतक पर सबसे सटीक एग्जिट पोल नतीजे दिखाए जाएंगे.
लोकसभा चुनाव के अंतिम दौर में आज 8 प्रदेशों की 57 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं.इस चरण में पीएम मोदी समेत कई दिग्गज उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में लॉक होगी. पुणे पोर्श कांड के नाबालिग आरोपी की मां को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसने ब्लड सैंपल की अदला-बदली कर दी थी. महीने के पहले दिन वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती हुई है.आज शाम 5 बजे से आजतक पर सबसे सटीक एग्जिट पोल नतीजे दिखाए जाएंगे. पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें-बंगाल में वोटिंग के दौरान हंगामा, भीड़ ने EVM और VVPAT मशीन तालाब में डाला लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में शनिवार को सात राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी सीट भी शामिल है. जिन सीटों पर आज वोटिंग हो रही है, उसमें पंजाब और यूपी की 13-13 सीटें, पश्चिम बंगाल की 9 सीटें, बिहार की 8 सीटें, ओडिशा की 6 सीटें, हिमाचल प्रदेश की 4 सीटें, झारखंड की 3 सीट और एक चंडीगढ़ सीट शामिल है.
Pune Porsche Accident: नाबालिग आरोपी की मां भी गिरफ्तार, बेटे को बचाने के लिए बदल दिए थे ब्लड सैंपल पुणे पोर्श कार हादसे में क्राइम ब्रांच ने एक्शन लेते हुए नाबालिग आरोपी की मां को भी अरेस्ट कर लिया है और आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा. नाबालिग आरोपी की मां शिवानी अग्रवाल ने बेटे के ब्लड सैंपल से ना केवल छेड़छाड़ की थी बल्कि इसे बदल भी दिया था. जैसे ही यह खबर सामने आई तो शिवानी अंडरग्राउंड हो गई. फाइनली पुणे पुलिस ने उसे खोज निकाला है. वह कल रात मुंबई से पुणे आई थी. गिरफ्तारी की औपचारिकताएं जल्द ही पूरी होंगी.
महीने की शुरुआत में खुशखबरी... सस्ता हुआ LPG Cylinder, दिल्ली से चेन्नई तक ये हैं नए रेट आज देश में जारी लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग (Loksabha Election Voting) हो रही है और आने वाली 4 जून को इलेक्शन रिजल्ट आने वाले हैं. लेकिन चुनावी नतीजों के आने से पहले ही महंगाई के मोर्च पर एक बड़ी राहत मिली है. 1 जून 2024 से देश में एलपीजी सिलेंडर सस्ता (LPG Cylinder Price Cut) हो गया है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बड़ी कटौती की है. IOCL की वेबसाइट के मुताबिक, 19 किलोग्राम वाले LPG Cylinder Price में संशोधन कर इन्हें घटा दिया है. आइए जानते हैं दिल्ली से मुंबई तक नए रेट...
एग्जिट पोल डिबेट में हिस्सा नहीं लेगी कांग्रेस, अमित शाह बोले- उन्हें पता है कि वो हार रहे हैं लोकसभा चुनाव के लिए सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग आज होने जा रही है. वोटिंग खत्म होने के बाद शाम को एग्जिट पोल आने शुरू हो जाएंगे. लेकिन कांग्रेस ने फैसला लिया है कि टीवी चैनल पर एग्जिट पोल पर होने वाली डिबेट में वे हिस्सा नहीं लेंगे. कांग्रेस के इस फैसले पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चुटकी ली है.
Hardik Pandya Net Worth: नताशा को देनी पड़ेगी 70% प्रॉपर्टी? फिर हार्दिक पंड्या का क्या होगा... जानिए कुल कितनी है संपत्ति भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. कहा जा रहा है कि हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है. दोनों का तलाक हो सकता है. इस बीच यह भी कहा जा रहा है कि अगर इन दोनों का तलाक होता है तो हार्दिक को अपनी 70 फीसदी प्रॉपर्टी नताशा को देना पड़ सकता है. हालांकि ये खबर मीडिया रिपोर्ट पर आधारित है.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



