
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 01 अप्रैल 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 01 अप्रैल, 2024 की खबरें और समाचार: आज से नए वित्त वर्ष की शुरुआत हो रही है और कई नियमों में भी बदलाव हो रहा है. बिहार में INDIA ब्लॉक में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. पप्पू यादव ने कहा कि वह पूर्णिया से ही चुनाव लड़ेंगे. राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाहिद सिद्दीकी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.
आज से नए वित्त वर्ष की शुरुआत हो गई है और इसके साथ ही कई नियमों में आज से बदलाव हुआ है. पूर्णिया सीट आरजेडी के खाते में चले जाने और कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के बाद अब पप्पू यादव ने नॉमिनेशन का ऐलान कर दिया है. राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाहिद सिद्दीकी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में महेंद्र सिंह धोनी ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम कर दिया है. मौसम विभाग ने अप्रैल के महीने के शुरुआती दिनों में कुछ राज्यों में हीटवेव तो वहीं देश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है. पढ़ें आज की पांच अहम खबरें-
LPG के दाम से FasTag केवाईसी तक, आज से देश में लागू हुए ये 6 बड़े बदलाव, आप पर होगा सीधा असर आज 1 अप्रैल 2024 से नए फाइनेंशियल ईयर (New Financial Year) की शुरुआत हो गई है और इसके साथ ही देश में कई बड़े बदलाव (Rule Change From Today) भी लागू हो गए हैं, जो सीधे आपकी फाइनेंशियल हेल्थ से जुड़े हुए हैं. इनमें एलपीजी सिलेंडर के दाम (LPG Cylinder Price) से लेकर क्रेडिट कार्ड (Credit Card) और एनपीएस (NPS) समेत कई नियम बदले हैं. पहला बदलाव ये है कि LPG गैस की कीमतहर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी की कीमतों (LPG Price) में संशोधन करती हैं. इस महीने के पहले दिन भी कंपनियों ने सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया है.
12 दिन में ही कांग्रेस से पप्पू यादव का मोहभंग, 4 अप्रैल को नामांकन का किया ऐलान, लालू से लगाई अंतिम गुहार बिहार का पूर्णिया इस समय हॉट लोकसभा सीट बना हुआ है. पूर्णिया सीट आरजेडी के खाते में जाने के बाद जिले के बाहुबली नेता पप्पू यादव का सिर्फ 12 दिनों में ही कांग्रेस से मोहभंग हो गया और वो अब आर-पार के मूड में आ गए हैं.पप्पू यादव ने 20 मार्च को अपनी पार्टी का विलय करते हुए कांग्रेस ज्वाइन कर लिया था. अब कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के बाद भी उन्होंने पूर्णिया से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) द्वारा बीमा भारती को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद पप्पू यादव ने भी 4 अप्रैल को नामांकन करने करने का फैसला कर लिया है.
'आज संस्थाओं का दमन नहीं देख सकता...', इंदिरा की इमरजेंसी का जिक्र कर शाहिद सिद्दीकी ने छोड़ी RLD राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाहिद सिद्दीकी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा कि वह 'इंदिरा के आपातकाल के भी खिलाफ खड़े थे और आज भी उन सभी संस्थानों को कमजोर होते हुए चुपचाप नहीं देख सकते, जिन्होंने एकजुट होकर भारत को दुनिया के महान देशों में से एक बनाया है.शाहिद सिद्दीकी ने कहा कि आरएलडी के एनडीए का हिस्सा बनने के बाद 'मैं असमंजस में पड़ गया हूं.
MS Dhoni T20s Records: महेंद्र सिंह धोनी ने रचा इतिहास... अब तक वर्ल्ड क्रिकेट में कोई नहीं कर सका ऐसा पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार (31 मार्च) को क्रिकेट इतिहास में एक ऐसा रिकॉर्ड कायम किया है, जिसे अब तक दुनिया का कोई भी विकेटकीपर नहीं छू सका है. धोनी ने यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में बनाया है.दरअसल, रविवार को विशाखापत्तनम के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में धोनी ने स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की बॉल पर पृथ्वी शॉ को विकेट के पीछे कैच आउट किया.
Weather Today: मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में गरज के साथ बारिश की संभावना, जानें देश में आज कैसा रहेगा मौसम भारत में गर्मी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है. मौसम विभाग ने अप्रैल के महीने के शुरुआती दिनों में कुछ राज्यों में हीटवेव तो वहीं देश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है. आईएमडी के मुताबिक, 1 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में बारिश और बर्फबारी की आशंका है. वहीं, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, अफगानिस्तान और उससे सटे पाकिस्तान पर समुद्र तल से 4.5 किमी ऊपर तक फैला चक्रवात परिसंचरण कम चिह्नित हो गया .

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



