
Aaj Ka Panchang: 16 अक्टूबर को है 'पापांकुशा एकादशी', जानें आज का राहु काल और शुभ मुहूर्त
ABP News
Aaj Ka Panchang: 16 अक्टूबर 2021 को पंचांग के अनुसार आश्विन मास (Ashwin 2021) की शुक्ल पक्ष की एकादशी (Papankusha Ekadashi 2021) की तिथि है. जानें शुभ मुहूर्त और आज का राहु काल (Aaj Ka Rahu Kaal).
Aaj Ka Panchang, 16 October 2021: 16 अक्टूबर 2021, शनिवार का दिन महत्वपूर्ण है. इस दिन एकादशी की तिथि है. इस एकादशी को पापांकुशा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. शनिवार का दिन शनि देव को भी समर्पित है. पंचांग के अनुसार इस दिन क्या विशेष है, आइए जानते हैं-
आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)- 16 अक्टूबर 2021, शनिवार को आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी की तिथि है. पंचांग के अनुसार इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र है. चंद्रमा इस दिन कुंभ राशि में गोचर कर रहा है. इस दिन गण्ड योग का निर्माण हो रहा है.

'थप्पड़' मारते ही कैसे काम करने लगता है टीवी का रिमोट? ज्यादातर लोगों को नहीं है असली वजह की जानकारी
TV Remote Hack: ऐसा क्यों होता है कि टीवी के रिमोट को 'थप्पड़' मारने पर वह काम करने लगता है? कम ही लोगों को इसका कारण पता है.












