
9th क्लास के स्टूडेंट की मौत: स्कूल जाने से पहले दो बार लगा था मां के गले, पीटी क्लास में भी पूरी तरह था फिट
AajTak
Lucknow: अनवर सिद्दीकी का परिवार अपने 14 साल के बेटे को खोने से टूट चुका है. पिता एक कमरे में गुमसुम बैठे हुए हैं तो वहीं मां बेटे को याद कर बार-बार फफक-फफककर रो रही है. स्कूल जाने से पहले आतिफ दो बार गेट से लौट-लौटकर मां निकहत के लगे लगा था. जबकि ऐसा कभी नहीं होता था. यही नहीं, बीते 2 सितंबर को ही आतिफ का जुड़वां भाई अयान के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया गया था.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (CMS) छात्र आतिफ को फातिमी मस्जिद के पास कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया जा चुका है. 9वीं क्लास में पढ़ने वाले आतिफ की स्कूल में हुई मौत से हर कोई सकते में हैं. डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के दौरान मृतक का विसरा सुरक्षित कर लिया है. रिपोर्ट आने पर मौत की वजह साफ हो पाएगी.
उधर, मतीनपुरवा में रहने वाले अनवर सिद्दीकी का परिवार अपने 14 साल के बेटे को खोने से टूट चुका है. पिता एक कमरे में गुमसुम बैठे हुए हैं तो वहीं मां बेटे को याद कर बार-बार फफक-फफककर रो रही है. मां की भावुकता उस समय बढ़ जा रही है, जब वह बेटे को गले लगाने के उस पल को याद करती हैं. दरअसल, स्कूल जाने से पहले आतिफ दो बार गेट से लौट-लौटकर मां निकहत के लगे लगा था. जबकि ऐसा कभी नहीं होता था. यही नहीं, बीते 2 सितंबर को ही आतिफ का जुड़वां भाई अयान के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया गया था.
पीटी क्लास में भी फिट था आतिफ CMS स्कूल की अलीगंज ब्रांच में पढ़ने वाला 9वीं क्लास का छात्र आतिफ सिद्दीकी केमिस्ट्री क्लास से पहले पीटी क्लास में पूरी तरह चुस्त दुरुस्त दिखाई दे रहा था. लेकिन केमिस्ट्री के पीरियड में आतिफ को अचानक चक्कर आया और बेहोश होकर गिर गया. आनन फानन में आतिफ को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों का सवाल है कि केमिस्ट्री लैब में ऐसा क्रूा हुआ कि उनके बच्चे की मौत हो गई. हालांकि, स्कूल प्रबंधन के खिलाफ अभी तक कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है.
9th का स्टूडेंट, केमिस्ट्री की क्लास, पढ़ते-पढ़ते हुआ बेहोश... हार्ट अटैक के बाद CPR से भी नहीं बची जान, डॉक्टर हैरान
पिता बोले- मेरा बेटा कभी बीमार नहीं हुआ, उसे कभी फीवर तक नहीं हुआ
बच्चे के पिता ने कहा कि मैं पोस्टमॉर्टम करवा रहा हूं, क्योंकि स्कूल प्रशासन पर शक है. स्कूल प्रशासन की तरफ से दो बातें कही गईं. एक बार कहा गया कि बच्चा ग्राउंड में खेल रहा था और गिर गया. दूसरी बार कहा गया कि बच्चा क्लास में गिर गया. ऐसे में दो बातें सामने आने के कारण मुझे कुछ शक हुआ. इसी कारण मैंने पोस्टमार्टम करवाने का फैसला लिया है. बेटा कभी बीमार नहीं हुआ. उसे फीवर कभी नहीं हुआ. वह बहुत ही अलग था और पढ़ने में तेज था.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



