
99 साल की उम्र में अमेरिका की नागरिक बनीं ये भारतीय महिला, फिर भी क्यों नाराजगी जता रहे भारतीय?
AajTak
99 साल की दाईबाई आखिरकार अमेरिकी नागरिक बन ही गईं. 1925 में जन्मीं दाईबाई को अमेरिका की नागरिकता मिल गई है. हालांकि, इतनी उम्र बीत जाने पर नागरिकता मिलने पर कई भारतीयों ने नाराजगी भी जाहिर की है.
अमेरिका में 99 साल की एक भारतीय महिला को वहां की नागरिकता आखिरकार मिल ही गई. महिला का नाम दाईबाई है, जो ऑरलैंडो में अपनी बेटी के साथ रहती हैं.
अमेरिका के सिटीजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेस (USCIS) ने उनकी तस्वीर X पर साझा करते हुए लिखा कि उम्र सिर्फ एक संख्या है. USCIS ने लिखा कि दाईबाई भारत से हैं और अब अमेरिका की नई नागरिक बन गई हैं.
USCIS ने उनकी जो तस्वीर साझा की है, उसमें वो व्हीलचेयर पर बैठकर सिटीजनशिप का सर्टिफिकेट दिखा रही हैं. उनके साथ में उनकी बेटी और निष्ठा की शपथ दिलाने वाले अमेरिकी अधिकारी भी मौजूद हैं.
USCIS ने दाईबाई को अमेरिकी नागरिक बनने पर बधाई दी है. लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर नई बहस भी शुरू हो गई है. कुछ लोग इसका स्वागत कर रहे हैं, तो कुछ भारतीय ऐसे भी हैं जो नाराजगी भी जता रहे हैं.
सोशल मीडिया पर एक भारतीय यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि दाईबाई ग्रीन कार्ड का इंतजार कर रही थीं, हर तीन साल में अपना H-1B वीजा रिन्यू कराती थीं और अब रिटायर हो रहीं हैं.
एक दूसरे भारतीय यूजर ने लिखा कि हाई स्किल्ड भारतीय प्रवासियों को अमेरिका का स्थायी निवासी बनने के लिए दो जन्म लेने पड़ते हैं. ये उन लाखों टैलेंटेड लोगों की दुखद स्थिति है, जो अमेरिकी अर्थव्यवस्था में योगदान देते हैं.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








