
96 स्तंभ, 7 शिखर और काशी-अयोध्या की झलक... अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर से Exclusive रिपोर्ट, PM मोदी करेंगे उद्घाटन
AajTak
आम लोगों के लिए 18 फरवरी 2024 को खोले जाने वाले इस मंदिर की खासियत भी अद्भुत हैं. इसे 27 एकड़ की जमीन पर बनाया गया है, जिसमें साढ़े 13 एकड़ में मंदिर का हिस्सा बना है और बाकी साढ़े 13 एकड़ में पार्किंग एरिया बनाया गया है. मंदिर संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में बने इस हिंदू मंदिर का नाम बीएपीएस हिंदू मंदिर है, जिसे बीएपीएस संस्था के नेतृत्व में बनाया गया है.
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) है तो एक मुस्लिम देश, लेकिन अगले एक हफ्ते में यहां हिंदुत्व का वो मोती सारी दुनिया में चमक बिखेरने को तैयार है, जिसका इंतजार दशकों से हो रहा था. UAE की राजधानी अबूधाबी में मंदिर के घंटों के आवाज गूंजेगी, शंखनाद होगा. देव प्रतिमा के आगे दीप जलेंगे. आरती की सुरलहरियों से भक्ति का सोता बहेगा. होम की समिधा से वातावरण सकारात्मक होगा और प्रसाद की मिठास मन को आनंदित कर देगी.
अबूधाबी में होने वाला है हिंदू मंदिर का उद्घाटन ये सब इसलिए संभव होने वाला है, क्योंकि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब पीएम मोदी अबूधाबी में स्वामी नारायण हिंदू मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा और उद्धाटन करने जा रहे हैं. इस मंदिर की भव्यता देखते ही बन रही है. 700 करोड़ रुपये की लागत से बना ये मंदिर भारतीय प्राचीन मंदिर निर्माण शैली का अद्भुत उदाहरण है और रेत के शहर में प्राच्य संस्कृति-संस्कार और श्रद्धा के संगम के रूप मे देखा जाएगा. ये मंदिर न सिर्फ आस्था का केंद्र बनेगा बल्कि सौहार्द और सामंजस्य के प्रतीक के रूप में भी जाना जाएगा.
18 फरवरी 2024 से दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु आम लोगों के लिए 18 फरवरी 2024 को खोले जाने वाले इस मंदिर की खासियत भी अद्भुत हैं. इसे 27 एकड़ की जमीन पर बनाया गया है, जिसमें साढ़े 13 एकड़ में मंदिर का हिस्सा बना है और बाकी साढ़े 13 एकड़ में पार्किंग एरिया बनाया गया है. मंदिर संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में बने इस हिंदू मंदिर का नाम बीएपीएस हिंदू मंदिर है, जिसे बीएपीएस संस्था के नेतृत्व में बनाया गया है. बीएपीएस एक ऐसी संस्था है, जिसने दुनियाभर में 1,100 से ज्यादा हिंदू मंदिरों का निर्माण किया है.
भारतवंशी समुदाय में काफी उत्साह दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर का निर्माण भी इसी संस्था ने किया है. मंदिर निर्माण के लिए संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने जमीन दान में दी थी. मंदिर के ऑपरेशन से जुड़े रविंदर कदम ने बताया कि, इस मंदिर को लेकर अरब के भारतवंशी समुदाय में काफी उत्साह है. खुद रविंदर कदम भी ईश्वरीय प्रेरणा से अपनी सर्विस छोड़कर निर्माण से जुड़े हुए हैं.
अगस्त 2015 में UAE दौरे पर गए थे पीएम मोदी रविंदर कदम ने बताया कि मंदिर का उद्गघाटन पीएम मोदी 14 फरवरी को करेंगे. अगस्त 2015 में पीएम मोदी जब UAE के दौरे पर आए थे, तब यहां मंदिर निर्माण की अनुमति दी गई थी. 34 वर्षों में किसी भारतीय पीएम का पहला दौरा था, जिसने दो राष्ट्रों के बीच मित्रता और साझा संस्कृति की एक अहम नींव रखी थी.
जिन पत्थरों से बना राम मंदिर, उन्हीं से हुआ अबूधाबी मंदिर का निर्माण मंदिर की विशेषताओं की बात करें तो इसका एक लिंक अभी-अभी अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठित हुए राम मंदिर से भी है. इस मंदिर का निर्माण जयपुर के पिंक सैंड स्टोन (लाल बलुआ पत्थर) से हुआ है. यह वही पत्थर है, जिससे अयोध्या में मंदिर बनाया गया है. वहीं, इस मंदिर के निर्माण में भी अयोध्या की ही तरह न तो लोहे का प्रयोग हुआ है और न ही स्टील का. बल्कि, इंटरलॉकिंग पद्धति से शिलाओं की फिटिंग की गई है. यह पद्धति किसी भी निर्माण कार्य को हजारों सालों की मजबूती प्रदान करती है. इसके अलावा अबूधाबी में बनें इस मंदिर में इटैलियन मार्बल का भी प्रयोग किया गया है, जिसके कारण इसका इंटीरियर अलग ही निखर कर सामने आया है.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.








