
9 रन और 4 विकेट, फिर गरजा Cole McConchie और मिचेल सैंटनर का बल्ला; न्यूजीलैंड ने बना दिए 168 रन
ABP News
SL vs NZ T20 World Cup 2026 Super-8: सुपर-8 के मैच में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 169 रनों का लक्ष्य दिया. एक वक्त पर न्यूजीलैंड ने 84 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे.
कोलंबो के आर प्रेमदासा में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का अहम मुकाबला खेला जा रहा है. दोनों टीम को लिए दांव पर सेमीफाइनल का टिकट है. मुकाबले में एक समय श्रीलंका हावी था. न्यूजीलैंड ने 84 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे. लेकिन इसके बाद कोल मैककॉन्ची (Cole McConchie) और कप्तान मिचेल सेंटनर ने सातवें विकेट के लिए 47 गेंदों में 84 रनों की साझेदारी कर पासा पलट दिया.
मैककॉन्ची ने 23 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 31* रन बनाए. इसके अलावा सेंटनर ने 26 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्के लगाकर 47 रन स्कोर किए.
अपडेट जारी है...
More Related News













