
9 केंद्रीय मंत्री समेत 68 सांसद इस साल राज्यसभा से होंगे रिटायर, देखें पूरी लिस्ट
AajTak
इस साल 68 राज्यसभा सदस्य अपना कार्यकाल पूरा करने जा रहे हैं. राजनीतिक दलों के नेताओं की नजर संसद के उच्च सदन में 6 साल के कार्यकाल वाले इन पदों पर है. इन 68 पदों में से दिल्ली की तीन सीटों के लिए पहले से ही चुनाव का ऐलान हो गया है. यहां आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह, नारायण दास गुप्ता और सुशील कुमार गुप्ता 27 जनवरी को अपना कार्यकाल पूरा करने वाले हैं.
इस साल 9 केंद्रीय मंत्रियों सहित 68 राज्यसभा सदस्य अपना कार्यकाल पूरा करने जा रहे हैं. इसके साथ ही राजनीतिक दलों के नेताओं की नजर संसद के उच्च सदन में 6 साल के कार्यकाल वाले इन पदों पर है. इन 68 पदों में से दिल्ली की तीन सीटों के लिए पहले से ही चुनाव का ऐलान हो गया है. यहां आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह, नारायण दास गुप्ता और सुशील कुमार गुप्ता 27 जनवरी को अपना कार्यकाल पूरा करने वाले हैं. सिक्किम में एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए भी चुनाव कराने को कहा गया है. यहां से एसडीएफ सदस्य हिशे लाचुंगपा 23 फरवरी को रिटायर होंगे.
बता दें कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मडाविया और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित 57 नेता अप्रैल में अपना कार्यकाल पूरा करेंगे.
पीटीआई के मुताबिक उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 10 सीटें खाली होंगी, इसके बाद महाराष्ट्र और बिहार 6-6 सीटें, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल 5-5 सीटें, कर्नाटक और गुजरात में 4-4 सीटें, ओडिशा, तेलंगाना, केरल और आंध्र प्रदेश 3-3 सीटें, झारखंड और राजस्थान में 2-2 सीटें, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और छत्तीसगढ़ में 1-1 सीटें खाली होंगी.
4 सदस्य जुलाई में होंगे रिटायर
चार मनोनीत सदस्य जुलाई में रिटायर हो रहे हैं. हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए दोबारा नामांकन के लिए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपने गृह राज्य से बाहर सीट तलाशनी होगी क्योंकि वहां कांग्रेस सत्ता में है. वहीं कांग्रेस कर्नाटक और तेलंगाना से भी अपने उम्मीदवारों को संसद के उच्च सदन में भेज सकती है. इन राज्यों में कांग्रेस पिछले साल ही सत्ता में आई है. कर्नाटक में चार और तेलंगाना में तीन राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है.
रिटायर होने वाले सदस्यों में मनमोहन सिंह और भूपेन्द्र यादव (राजस्थान), अश्विनी वैष्णव, बीजद सदस्य प्रशांत नंदा और अमर पटनायक (ओडिशा), भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी (उत्तराखंड), मनसुख मंडाविया और मत्स्य पालन मंत्री परषोत्तम रूपाला, कांग्रेस सदस्य नारणभाई राठवा और गुजरात से अमी याग्निक शामिल हैं.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.



