
80 करोड़ लोगों के लिए खुशखबरी, सितंबर के बाद भी गरीबों को मिलेगा मुफ्त अनाज!
AajTak
केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को अगले तीन महीने और जारी रखने पर विचार किया जा रहा है. वित्त मंत्रालय के मुताबिक इसे 3 महीने और बढ़ाने से करीब 45 हजा़र करोड़ रुपये का भार आएगा. हालांकि, वित्त मंत्रालय के सुझाव के अनुसार दिए जाने वाले अन्न की मात्रा में कटौती की जा सकती है.
PM Garib Kalyan Anna Yojana: कोरोना काल के दौरान उपजे संकट की वजह से साल 2020 में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की शुरुआत की गई थी. इस योजना के तहत राशन रेखा के अंदर आने वाले लोगों को 5 किलो राशन प्रति व्यक्ति मुहैया कराया जाता है. बाद में इस स्कीम में उन गरीब परिवारों को भी जोड़ा गया, जिनके पास राशनकार्ड नहीं थी. शुरुआत में योजना के तहत एक किलो चने की दाल और जरूरी मसालों की किट दी जाती थी. लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना संशोधित रूप में तीन महीने और जारी रह सकती है.
वित्त मंत्रालय ने दिया ये सुझाव
दरअसल त्योहारों को देखते हुए केद्र सरकार इस योजना को आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है. वित्त मंत्रालय के मुताबिक तीन महीने योजना बढ़ाने से करीब 45 हजा़र करोड़ रुपये का भार आएगा. हालांकि, वित्त मंत्रालय के सुझाव के अनुसार दिए जाने वाले अन्न की मात्रा में कटौती की जा सकती है. दरअसल रूस यूक्रेन युद्ध के चलते उपजे खाद्यान संकट और अन्य सब्सिडिज के चलते केंद्र सरकार पर आनाज की मात्रा में कटौती करने या इस योजना को बंद करने का दबाव है.
इस योजना से जुड़े हैं 80 करोड़ लोग
सरकार की लोकप्रिय इस योजना से 80 करोड़ के आसपास लोग जुड़े हुए हैं. इस योजना को मार्च 2022 में खत्म होना था. फिर इसे बढ़ाकर सितंबर तक कर दिया गया. अब संकेत मिल रहे हैं कि ये योजना संशोधित में आगे तीन महीने और जारी रह सकती है.
किसानों को कहां मिलता है ये आनाज

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




