Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
8 महीने की प्रैक्टिस और फर्राटेदार पंजाबी बोलकर आमिर खान बन गए 'लाल सिंह चड्ढा'

8 महीने की प्रैक्टिस और फर्राटेदार पंजाबी बोलकर आमिर खान बन गए 'लाल सिंह चड्ढा'

AajTak
Friday, August 19, 2022 12:04:28 PM UTC

बॉलीवुड में एक्सप्रेशन और डायलेक्ट कोच कुलविंदर बख्शी के लिए आमिर खान को पंजाबी एक्सेंट सिखाना आसान नहीं था. लेकिन आमिर खान तो मिस्टर परफेक्शनिस्ट हैं, उन्होंने 8 महीनों में पंजाबी बोलनी सीखी और 'लाल सिंह चड्ढा' बन गए.

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस पर भले ही कोई खास कामयाबी हासिल न कर सकी हो लेकिन तमाम समीक्षकों ने फिल्म में आमिर की एक्टिंग खासकर उनकी पंजाबी वेशभूषा, भाषा, संवाद अदायगी को भरपूर सराहा है. दरअसल ये ऐसी चीज है जिसपर आमिर ने फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले महीनों मेहनत की थी. उनके इस काम में साथ दिया बॉलीवुड में एक्सप्रेशन और डायलेक्ट कोच कुलविंदर बख्शी ने. aajtak.in ने कुलविंदर से बात की.

कुलविंदर को लाल सिंह चड्ढा कैसे मिली? कुलविंदर को लाल सिंह चड्ढा उनके एक दोस्त के जरिए मिली. ये साढ़े चार साल पुरानी बात है. कुलविंदर याद कर बताते हैं कि हमारे एक दोस्त हैं अंशुमान झा उन्होंने मुझे कॉल कर कहा कि आमिर खान किसी को ढूंढ रहे हैं, जो उन्हें पंजाबी डायलेक्ट सीखने में मदद करे. इस तरह से मेरा आमिर संग मुलाकात का सिलसिला शुरू हुआ. मैं जब उनसे मिलने गया, तो मेरे जेहन में आमिर के सुपरस्टार वाली छवि थी. मिलने के दो मिनट बाद ही वो छवि पीछे छूट गई. आमिर इतने सिंपल और डाउन टू अर्थ हैं कि आप भूल जाते हैं कि वो इतने बड़े परफेक्शनिस्ट कहे जाते हैं. उन्होंने मुझे कहा कि आप मुझे पंजाबी सिखाएंगे. फिर हिंदी स्क्रिप्ट देते हुए कहा कि इसे पंजाबी के डायलेक्ट में बोल कर दिखाएं. यहां से सिलसिला शुरू हुआ और फिल्म रिलीज होने तक अगले साढ़े चार साल तक चला.

आमिर ने पंजाबी कैसे सीखी इसकी भी दिलचस्प कहानी है. इसके लिए कुलविंदर को उन्होंने अपने साये की तरह साथ रखा. कुलविंदर बताते हैं कि आमिर की खासियत यह है कि कुछ चीजें समझ नहीं आएं, तो वो फौरन खुद को सरेंडर कर देंगे. एक बात को दस बार पूछेंगे. हमने वर्कशॉप के साथ शुरुआत की थी. फिर पर्सनल सेशन की ओर बढ़े. वो जिम करने जाते थे, तो मुझसे कहते थे कि चलिए मेरे साथ, मैं ट्रेड मिल पर भागूंगा आप मुझे लाइन्स की तैयारी करवाइयेगा. जब तक चीजें ठीक नहीं हो जातीं, वो आगे बढ़ते ही नहीं थे. मैं उनके साथ साये की तरह रहने लगा. शूटिंग के दौरान सेट पर भी मैं होता था. शूटिंग से वापस होटल आ जाएं, तो अगले दिन के लिए भी हम प्रेप वर्क शुरू कर देते थे. मुझे लग नहीं रहा था कि मैं फिल्म कर रहा हूं, मैं तो समझ रहा था थिएटर चल रहा है. 

आमिर को पंजाबी सिखाने में सबसे बड़ा चैलेंज क्या था? कुलविंदर के लिए आमिर को सिखाना आसान नहीं था, क्योंकि आमिर जब तक परफेक्शन नहीं हासिल कर लेते तब तक आगे नहीं बढ़ते. कुलविंदर बताते हैं सबसे बड़ा चैलेंज था, कि आमिर ने कहा मुझे फिल्मों वाली नहीं ओरिजनल पंजाबी सीखनी है. अब पंजाबी भी तीन चार तरह की होती है. अमृतसर तरफ के लोग माझा, जालंधर की तरफ वहां द्वाबे बोलते हैं और नीचे तरफ मालवा पंजाबी बोली जाती है. तीनों की टोन में बहुत अंतर है. आमिर ने पूछा कि सबसे स्वीट वाली कौन सी है. हमने द्वाबे वाली पंजाबी चुनी. तीन महीने में उन्होंने लैंग्वेज सीख ली, लेकिन रीडिंग शुरू हुई, तो एक नई समस्या यह हो गई कि जो पंजाबी हैं, उन्हें उनका डायलॉग समझ आ रहा था लेकिन नॉन पंजाबी लोग समझ नहीं पा रहे थे. आमिर अड़ गए थे कि मैं तो पक्की पंजाबी बोलूंगा. फिर कोर टीम ने एक पंजाबी बोलने वाला आदमी हिंदी में कैसे एक्सप्लेन करेगा, उस ओर काम करना शुरू किया. इसे अचीव करने में हमारे करीब आठ महीने बीते.

फिल्म रिलीज के बाद आमिर खान को फैंस व क्रिटिक्स से मिक्स रिएक्शन मिले. कई पंजाबियों ने उनके एक्सप्रेशन और लैंग्वेज पर आपत्ति जताई. हालांकि कुलविंदर कहते हैं कि मैं खुद सिख स्कॉलर हूं. पंजाबी हूं. फिल्म बनने के बाद हमने गुरुद्वारा सिख कम्युनिटी को दिखाई. उसमें 80 प्रतिशत मेंबर फिल्म देखकर रो रहे थे. मैं तो कहूंगा कि बॉलीवुड में कभी भी सिख कैरेक्टर को ढंग से दिखाया ही नहीं गया है. उनका हमेशा मजाक ही बना है. उनका इमोशन क्या है, उनकी जीवनशैली कैसी है, वो लाल सिंह चड्ढा में इतनी बारीकी से दिखाया गया है कि मुझे नहीं लगता किसी को कोई दिक्कत होनी चाहिए. 

गौरतलब है कि कुलविंदर बख्शी पिछले सात साल से बॉलीवुड में एक्सप्रेशन और डायलेक्ट कोच का काम कर रहे हैं. ग्वालियर के रहने वाले कुलविंदर बचपन से एक्टिंग के शौकीन रहे हैं. उन्होंने कई थिएटर प्ले डायरेक्ट भी किए हैं. मकरंद देशपांडे की शागिर्दी में कुलविंदर ने अपनी ट्रेनिंग ली. कुलविंदर अपने  पहले डायरेक्टोरियल प्ले जनरस वॉरियर के लिए थिएटर का नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुके हैं. इंटरनेशनल एक्टर माइकल केन के साथ भी छह महीने का वर्कशॉप भी किया है. इंडिया में वापसी करने के बाद कुलदीप ने सबसे पहले सुशांत सिंह राजपूत को ट्रेन किया था. सुशांत की पहली फिल्म काय पोछे के दौरान कुलविंदर उनके साथ जुड़े थे. धोनी, ब्योमकेश जैसी फिल्मों के लिए कुलविंदर सुशांत के परफॉर्मेंस कोच रह चुके हैं.

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
धुरंधर 2 में आदित्य धर ने बनाया माहौल, ये 5 कारण बनाते हैं उन्हें फिल्म का 'अनसंग हीरो'

'धुरंधर द रिवेंज' में रणवीर सिंह तो छाए ही. मगर जो 'पीक डिटेलिंग' का इस्तेमाल करके आदित्य धर ने अपनी कहानी को बुना है, वो उन्हें फिल्म का अनसंग हीरो बनाता है. फिल्म में ऐसे 5 कारण हैं, जिनके दम पर उन्होंने सिनेमा लवर्स को अपना दीवाना बनाने पर मजबूर कर दिया है.

'धुरंधर 2' ने पहले ही दिन रचा इतिहास! एक दिन में कमा डाले 200 करोड़ से ज्यादा, ढहे बॉलीवुड के सारे टॉप रिकॉर्ड

‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए पहले ही दिन 200 करोड़ से ज्यादा वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है. रणवीर सिंह की फिल्म ने ‘जवान’ और ‘पुष्पा 2’ जैसी फिल्मों के सबसे बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ दिए. ये फिल्म पहले वीकेंड में ही 800 करोड़ के करीब पहुंचकर नया बेंचमार्क सेट करेगी.

कौन है धुरंधर का आतिफ अहमद? 51 की उम्र में म‍िली पहचान, हो रही चर्चा

एक्टर सलीम सिद्दीकी 'धुरंधर 2' में आतिफ अहमद का किरदार निभा रहे हैं, जो दिवंगत गैंगस्टर-पॉलिटिशियन अतीक अहमद से काफी मिलता-जुलता है. सोशल मीडिया पर हर जगह सलीम सिद्दीकी के चर्चे हो रहे हैं.

'धुरंधर 2' के मास्टरमाइंड की पत्नी का निभाया रोल, 2 सीन करके वायरल हुई एक्ट्रेस

'धुरंधर' में काम करने वाला हर एक्टर लोगों की नजरों में आ रहा है. पार्ट 1 के बाद, पार्ट 2 में भी कई एक्टर्स वायरल हो रहे हैं. आर माधवन के किरदार अजय सान्याल की पत्नी बनीं एक्ट्रेस भी वायरल हो गई हैं.

'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' पर मंगेतर ने लुटाया प्यार, एक्टर बोले- तुम्हें मेडल मिलना चाहिए

'धुरंधर 2' को मिले बढ़िया रिस्पॉन्स के बीच अर्जुन रामपाल की मंगेतर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने उनपर प्यार लुटाया है. सोशल मीडिया पर मॉडल ने अर्जुन और 'धुरंधर' की पूरी टीम की जमकर तारीफ की. 18 मार्च को अर्जुन रामपाल ने 'धुरंधर 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग होस्ट की थी.

'धुरंधर 2' की शानदार ओपनिंग, कर डाला तगड़ा कलेक्शन!

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के कुछ ही घंटों में बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है. आधे दिन में 30 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन करके फिल्म ने ‘बॉर्डर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया और 2026 की सबसे बड़ी ओपनर बन गई.

आलिया भट्ट करेंगी आउटसाइडर्स को लॉन्च, सुनकर हैरान हुए करण जौहर, बोले- गर्व है

आलिया की फिल्म 'डॉन्ट बी शाई' के बारे में बात करें तो ये एक 20 साल की लड़की, श्यामिली 'शाई' दास की कहानी है. शाई को लगता है कि उसने अपनी जिंदगी में सबकुछ सही से सेट है. लेकिन उसकी परफेक्टली प्लान्ड लाइफ में जबरदस्त ट्विस्ट आता है और चीजें उसके कंट्रोल से बाहर होने लगती हैं.

नहीं रहीं डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां, श्रद्धांजलि देने पहुंचे अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा

डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां गरिमा मल्होत्रा का निधन हो गया है. बॉलीवुड स्टार्स मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, करिश्मा कपूर, वरुण धवन, सोनाली बेंद्रे, उर्मिला मतोंडकर, फातिमा सना शेख उनके घर पहुंचे हैं. डिजाइनर मुंबई स्थित अपने बंगले में मां के साथ रहते थे.

'टटीरी' मामले में रैपर बादशाह को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट से राहत, नहीं होगी गिरफ्तारी

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने रैपर बादशाह को उनके गाने 'टटीरी' से जुड़े विवाद में गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दे दी है. हरियाणा पुलिस ने कोर्ट को बताया कि वह जांच में सहयोग कर रहे हैं.

'धुरंधर 2' में हमजा का साया बना ये एक्टर कौन? रणवीर सिंह समेत कई स्टार्स को कर चुका ट्रेन

फिल्म 'धुरंधर 2' की रिलीज के बाद हर किसी के मन में ये सवाल उमड़ रहा है कि आखिर हमजा के साथ जो रिजवान है, वो असल जिंदगी में कौन है. उनके काम की फिल्म में काफी तारीफ हो रही है. ऐसे में हर कोई उनके बारे में गूगल कर रहा है.

'धुरंधर 2' में 'बड़े साब' बनकर छाया एक्टर, तैयार होने में लगते थे 10 घंटे, बोला- हिल भी नहीं सकता था

अब आखिरकार 'धुरंधर: द रिवेंज' के साथ 'बड़े साब' का राज भी खुल गया है. फिल्म में दाऊद इब्राहिम को 'बड़े साब' कहा गया है. इस किरदार को एक्टर दानिश इकबाल ने निभाया है. इकबाल ने बताया कि उन्हें अपने किरदार में ढलने में 10 घंटे से ज्यादा का वक्त लगता था. साथ ही उन्होंने रणवीर सिंह की तारीफ की.

'धुरंधर 2' से पति मचा रहे धमाल, इधर यामी गौतम के नए प्रोजेक्ट से उठा पर्दा, OTT पर जल्द आएंगी नजर

अमेजन प्राइम वीडियो ने अपनी 2026 की स्लेट की घोषणा की है, जिसमें यामी गौतम की हॉरर कॉमेडी 'नई नवेली' शामिल है. यह फिल्म पौराणिक कथाओं और लोककथाओं का मेल है.

'देखना मैं क्या करता हूं', धुरंधर 2 की शूटिंग पर बोले थे डायरेक्टर आदित्य धर, कर दिखाया कमाल

फिल्म 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में छाई हुई है. इसने आते ही दर्शकों के बीच खलबली मचा दी है. ऐसे में फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने आदित्य धर के नाम एक लंबी और इमोशनल पोस्ट लिखी है. इसमें उन्होंने फिल्म की शूटिंग के किस्से को याद किए. साथ ही फिल्ममेकर की तारीफ भी की.

रिलीज के दिन PAK में लीक हुई 'धुरंधर 2'? वायरल Video पर बोले इंड‍ियन फैन्स- टीवी मत तोड़ना

आदित्य धर ने एक ऐसी मूवी बना डाली है, जिसे कोई भी देखना मिस नहीं करना चाहता है. 'धुरंधर 2' की आंधी ऐसी है कि पाकिस्तान की आवाम भी इसे देखने के लिए आतुर दिखी है. एक यूजर का दावा है कि 'धुरंधर 2' पाकिस्तान में लीक हो चुकी है.

फ‍िर बदलेगी सलमान की 'मातृभूमि' की रिलीज डेट, एक्टर प्रशांत तमांग की मौत बनी वजह

सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' अब अप्रैल में रिलीज नहीं होगी. फिल्म रिलीज ना होने की वजह इंडियन विनर प्रशांत तमांग की मौत है. आइए जानते हैं कि सलमान की फिल्म की रिलीज क्यों टाल दी गई है.

4 घंटे की 'धुरंधर' में 2 म‍िनट का म‍िला रोल, मगर रणवीर के बराबर इन स्टार्स ने लूटी लाइमलाइट

फिल्म धुरंधर 2 को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. इसके शोज हाउसफुल जा रहे हैं. पार्ट 2 में कई नए एक्टर्स की एंट्री हुई है. जानते हैं उनके बारे में...

200 करोड़ के पार पहुंचीं 'धुरंधर', भावुक हुए आदित्य धर, हाथ जोड़कर बोले- शुक्रिया

धुरंधर ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करना शुरू कर दिया है. आदित्य धर फिल्म को मिल रहे प्यार से खुश हैं. लेकिन उनका ये सफर चुनौती भरा रहा है. फिल्म रिलीज के बाद उन्होंने हाथ जोड़ते हुए सबका शुक्रिया अदा किया.

'धुरंधर 2' ने ऐतिहासिक ओपनिंग से किया धमाका! पहले ही दिन ढहे ये 10 बड़े रिकॉर्ड

‘धुरंधर 2’ ने पहले ही दिन 200 करोड़ से ज्यादा वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस भूत-भविष्य-वर्तमान बदल दिया है. अब ये एक पॉप कल्चर मोमेंट बन गई है, जिसका हिस्सा बनने से कोई चूकना नहीं चाहता. और इस क्रेज के भरोसे बॉक्स ऑफिस सुनामी बनी 'धुरंधर 2' ने सिर्फ एक दिन में 10 तगड़े रिकॉर्ड बनाए हैं.

अंडरवर्ल्ड डॉन बनने से क्यों घबराया एक्टर, धुरंधर में 'बड़े साहब' बनकर मचाई तबाही

धुरंधर 2 की रिलीज के बाद से लोगों के बीच इसकी चर्चा हो रही है. फिल्म में एक्टर दानिश इकबाल ने दाऊद इब्राहिम का रोल प्ले किया. उन्होंने इस किरदार के लिए क्या कुछ किया, इसकी जानकारी एक्टर ने दी है.

'धुरंधर 2' की आंधी में भी पावर स्टार पवन कल्याण ने दिखाया दम! 'उस्ताद भगत सिंह' की सॉलिड ओपनिंग

‘धुरंधर 2’ की सुनामी के बीच पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने भी दमदार शुरुआत से सरप्राइज किया है. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 'धुरंधर 2' का भी तगड़ा क्रेज था. लेकिन इसके बावजूद पवन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डटी रही. फिर भी 'धुरंधर 2' अब 'उस्ताद भगत सिंह' को आजमाने वाली है.

'अनाथ हूं आज' यूट्यूबर अनुराग डोभाल का दर्द, दिखाए जख्म, पत्नी-मां ने छोड़ा साथ!

अनुराग डोभाल पिछले काफी दिनों से अस्पताल में भर्ती थे. उनका एक्सीडेंट हो गया था, जिसके कारण अनुराग का ICU में इलाज चल रहा था. कई दिनों तक इलाज चलने के बाद, अब अनुराग ठीक हैं. उन्होंने अपनी हेल्थ अपडेट शेयर करके व्लॉगिंग शुरू करने पर भी हिंट दिया है.

'धुरंधर द रिवेंज': यलीना को कैसे पता नहीं चली हमजा की हकीकत? उड़ा था मजाक, आदित्य धर ने दिया जवाब

'धुरंधर द रिवेंज' में रणवीर सिंह ने जसकीरत सिंह रांगी और हमजा अली मजारी का किरदार निभाया है. लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई मीम्स भी बने, जिसका जवाब फिल्म के डायरेक्टर ने दे दिया है.

धुरंधर 2 के जश्न में डूबी पूरी स्टारकास्ट, कहां गायब हैं 'रहमान डकैत' अक्षय खन्ना, क्यों बनाई दूरी?

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था. अब इसके दूसरे पार्ट ने भी गर्दा मचाना शुरू कर दिया है. मूवी ने पहले दिन बंपर कमाई की. बीती रात धुरंधर 2 की सक्सेस पार्टी रखी गई. जहां अक्षय खन्ना नजर नहीं आए.

थप्पड़ क्वीन बनीं 'भाभीजी', धुरंधर की पार्टी में रणवीर सिंह को मारा चांटा? फिर लगीं हंसने, Video

धुरंधर 2 की सक्सेस पार्टी में सितारों की महफिल सजी. मुंबई में हुए इस इवेंट में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट पहुंची थीं. यहां सौम्या टंडन भी शामिल हुईं, जिन्होंने फिल्म के अपने फेमस थप्पड़ सीन को फिर से क्रिएट किया. सौम्या ने सोशल मीडिया पर पार्टी की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर सभी का आभार जताया.

200 करोड़ के पार 'धुरंधर 2', खुशी से झूमे रणवीर सिंह, जश्न में डूबे आदित्य धर

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने रिलीज के पहले 24 घंटों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म को मिली धमाकेदार ओपनिंग के बाद रणवीर सिंह Fa9la गाने पर झूमते दिखे.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us