
8 बजे मार्केट बंद हो तो कम पैदा होंगे बच्चे, पाक मंत्री का जनसंख्या नियंत्रण का गजब फॉर्मूला
AajTak
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक वीडियो सामने आया है. 14 सेकेंड के इस वीडियो में पाकिस्तान मंत्री देश में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर एक अजीबोगरीब बयान देते हुए देखे जा सकते हैं. दरअसल पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने मंगलवार को बिजली की बचत की दिशा में लिए गए एक बड़े कैबिनेट फैसले का ऐलान किया. इस दौरान सरकार ने बढ़ते कर्ज को काबू में रखने के लिए बाजारों और शादियों में बिजली को क्रमश: रात 8:30 बजे और रात 10 बजे तक बंद करने का प्रस्ताव रखा है.
अगर आपसे कोई पुछे कि किसी देश में बिजली गुल होने का वहां की आबादी से क्या संबंध है तो आप हैरत में पड़ जाएंगे, लेकिन पाकिस्तान सरकार के मंत्री के मुताबिक ये मुमकिन है और इस थ्योरी को सुन कर आप अपनी हंसी नही रोक पाएंगे. पाकिस्तान पिछले लंबे अरसे से गंभीर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है. विदेशी मुद्रा भंडार लगभग समाप्ति की ओर है. देश का कुल कर्ज यहां की आबादी से ज्यादा है. जहां एक ओर महंगाई चरम पर है वहीं गरीबी और भूखमरी से देश के लोग बेहाल हैं.
'8:30 बजे बाजारों में और रात 10 बजे शादिंयों में बंद हो बिजली'
इस बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक वीडियो सामने आया है. 14 सेकेंड के इस वीडियो में पाकिस्तान मंत्री देश में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर एक अजीबोगरीब बयान देते हुए देखे जा सकते हैं. दरअसल पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने मंगलवार को बिजली की बचत की दिशा में लिए गए एक बड़े कैबिनेट फैसले का ऐलान किया. इस दौरान सरकार ने बढ़ते कर्ज को काबू में रखने के लिए बाजारों और शादियों में बिजली को क्रमश: रात 8:30 बजे और रात 10 बजे तक बंद करने का प्रस्ताव रखा है. इस दौरान पाकिस्तानी मंत्री ने कहा कि जहां-जहां 8 बजे बत्ती बंद हो जाती है वहां बच्चों की तादाद कम है. वहां बच्चे कम पैदा होते हैं.
'जहां 8 बजे मार्केट बंद वहां बच्चे कम'
ख्वाजा आसिफ ने अपने बयान में कहा “देखिए ... जहां 8 बजे मार्केट बंद हो जाती है वहां बच्चों के पैदा होने की तादाद कम है , आपकी इतनी efficiency (क्षमता) है कि रात में 1 बजे मार्केट बंद करे बच्चे फिर भी ज्यादा पैदा करते हैं.” यह कोई पहला वाकया नहीं है जब किसी पाकिस्तानी नेता ने अजीबोगरीब बयान दिया हो. इससे पहले नवंबर 2021 में पाकिस्तान के तब के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि Garlic का मतलब 'अदरक' होता है. हालांकि कई लोगों ने बताया कि इसका मतलब लहसुन होता है, लेकिन फवाद चौधरी अपनी बात पर कायम रहे.
पाकिस्तान में बिजली संकट

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











