
65 साल के बुजुर्ग को कोबरा ने काटा, गुस्से में आकर सांप को डिब्बे में किया बंद और पहुंच गया अस्पताल
AajTak
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग को सांप ने काट लिया. इसके बाद बुजुर्ग ने सांप को प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर दिया और सांप को लेकर अस्पताल पहुंच गया. बुजुर्ग को डॉक्टर ने भर्ती कर लिया है और उसका इलाज शुरू कर दिया है.
उत्तर प्रदेश के हरदोई में 65 साल के बुजुर्ग को घर के बाहर सांप ने काट लिया. इसके बाद बुजुर्ग ने हिम्मत दिखाते हुए सांप को पकड़कर प्लास्टिक के जार में बंद किया और अस्पताल पहुंच गया. अस्पताल में डॉक्टर ने जब कोबरा सांप को देखा तो हैरान रह गए आनन-फानन में डॉक्टर ने बुजुर्ग को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया, जहां बुजुर्ग की हालत स्थिर बताई गई है.
जानकारी के अनुसार, शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती श्रीशचंद्र द्विवेदी वासित नगर गांव के रहने वाले हैं. दरअसल, श्रीशचंद्र के घर के आसपास पिछले कुछ दिनों से सांप नजर आ रहे थे, जिन्हें वे आमतौर पर पकड़कर घर से दूर छोड़ आते थे. श्रीशचंद्र को घर के बाहर दो कोबरा सांप दिखाई पड़े. उस समय वहां बच्चे खेल रहे थे.
श्रीशचंद्र ने तुरंत दोनों कोबरा को घर से दूर छोड़ने के लिए पकड़ना शुरू कर दिया. उसी दौरान एक कोबरा ने उनके बाएं हाथ में काट लिया. इसके बाद भी श्रीशचंद्र नहीं डरे और दोनों सांपों को पकड़कर एक डिब्बे में बंद किया.
डिब्बे में बंद कर सांप को ले गया अस्पताल
इसके बाद सांपों को लेकर वे शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए और डॉक्टर को पूरी घटना के बारे में बताया. उन्होंने डिब्बे में बंद सांप दिखाए. श्रीशचंद्र को देख डॉक्टर भी हैरान रह गए. डॉक्टर ने श्रीशचंद्र को तत्परता से भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया.
फिलहाल श्रीशचंद्र का इलाज चल रहा है. उनकी स्थिति सामान्य है. डॉ. धर्मेंद्र ने कहा कि अभी वासितनगर से 65 वर्षीय श्रीशचंद्र आए हैं, वे सांप को डिब्बे में बंद करके ले आए हैं. अभी उनकी एचबी टेस्टिंग और प्राथमिक उपचार करके ऑब्जर्वेशन में रखा गया है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



