
6300 फीट ऊंची चट्टान से हवा में था झूला तभी टूट गई जंजीर और फिर...
AajTak
दो महिलाएं रूसी गणराज्य दागिस्तान में सुलक कैन्यन के ऊपर पहाड़ी पर झूले पर सवारी कर रही थीं, तभी उसकी एक जंजीर टूट गई इसके बाद दोनों महिलाएं 6,300 फीट ऊंची चट्टान से नीचे गिरने लगीं. यह देखकर वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए.
झूले पर झूलना हर शख्स को पसंद होता है लेकिन रूस में दो महिलाओं को यह भारी पड़ गया है. पहाड़ के किनारे पर झूला झूलते समय उसकी एक जंजीर टूट गई जिसके बाद दोनों नीचे खाई की तरफ गिरने लगीं. गनीमत ये रही कि वहां एक लकड़ी के टुकड़े को पकड़ लेने की वजह से दोनों की जान बच गई लेकिन एडवेंचर के चक्कर में उनकी मौत भी हो सकती थी. (सभी तस्वीरें - Getty) दरअसल दो महिलाएं रूसी गणराज्य दागिस्तान में सुलक कैन्यन के ऊपर पहाड़ी पर झूले पर सवारी कर रही थीं, तभी उसकी एक जंजीर टूट गई. इसके बाद दोनों महिलाएं 6,300 फीट ऊंची चट्टान से नीचे गिरने लगीं. यह देखकर वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए. झूलने के दौरान स्विंग सीट उस समय पलट गई, जब दोनों महिलाएं खड़ी चट्टानों के ऊपर से खाई की तरफ हवा में झूल कर चट्टान की तरफ वापस आ रही थीं. सौभाग्य से चट्टान के किनारे पड़ी लकड़ी के एक छोटे से मंच ने उन्हें नीचे गिरने से बचा लिया.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












