
60 हजार लड़ाके, 1.50 लाख मिसाइलें... 17 साल बाद इजरायल के खिलाफ कितना ताकतवर हुआ हिज्बुल्ला?
AajTak
इजरायल और हमास जंग में अब लेबनान के चरमपंथी संगठन हिज्बुल्ला की एंट्री भी होते दिख रही है. इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हेर्जोग ने चेतावनी दी है कि अगर हिज्बुल्ला इसमें शामिल होता है तो लेबनान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.
इजरायल और हमास के बीच युद्ध को बीस दिन होने वाले हैं. और अभी इस जंग के फिलहाल खत्म होने की कोई संभावना नहीं है. वो इसलिए क्योंकि इजरायल का कहना है कि जब तक हमास खत्म नहीं होता, तब तक जंग जारी रहेगी.
इस बीच इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हेर्जोग का कहना है कि अगर हिज्बुल्ला बीच में कूदता है तो लेबनान को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी.
हेर्जोग ने कहा, 'मुझे लगता है कि ईरान उनका समर्थन कर रहा है और मिडिल ईस्ट को अस्थिर करने के लिए दिन-ब-दिन काम कर रहा है. मैं साफ कर देना चाहता हूं कि हम उत्तरी सीमा पर किसी और के साथ टकराव नहीं चाहते हैं. हमारा ध्यान सिर्फ हमास को खत्म करने और अपने नागरिकों को वापस लाने पर है.'
उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन अगर हिज्बुल्ला हमें इस युद्ध में घसीटेगा, तो ये साफ होना चाहिए कि लेबनान को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी.'
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी कहा कि अगर हिज्बुल्ला इस लड़ाई में शामिल होने की गलती करता है तो उसे इसका पछतावा होगा.
बहरहाल, माना जा रहा है कि इजरायल के खिलाफ जंग में हिज्बुल्ला उसका साथ दे रहा है. इस जंग में इजरायली हमलों में हिज्बुल्ला के भी कई लड़ाके मारे गए हैं. मंगलवार को ही इजरायली सेना ने हिज्बुल्ला के कुछ ठिकानों पर हमला भी किया. दो दिन पहले हिज्बुल्ला ने दावा किया था कि दक्षिणी लेबनान के अयनाता गांव में इजरायली हमले में उसके एक सदस्य की मौत हो गई थी.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









