
60 साल के शख्स को फेसबुक पर मिली पत्नी, धूमधाम से की शादी!
AajTak
60 साल के शकील को फेसबुक पर एक महिला से प्यार हो गया. उनकी पहली पत्नी की मौत हो गई थी. फेसबुक पर महिला से प्यार कर बैठने के बाद उन्होंने शादी भी कर ली. एक इंटररव्यू में कपल ने अपनी लव स्टोरी शेयर की है. शकील का कहना है कि उनके बच्चों ने उन्हें शादी करने के लिए मनाया.
एक शख्स ने 60 साल की उम्र में दूसरी शादी की है. पत्नी से उनकी मुलाकात फेसबुक पर हुई. खास बात ये है कि शादी के लिए उनके बच्चों ने ही उन्हें मनाया. शकील जाहिद की लव स्टोरी का वीडियो वायरल हो रहा है. शकील की पहली पत्नी का इंतकाल हो चुका है.
शकील जाहिद ने 1984 में पहली शादी की थी. इस शादी से उनके तीन बच्चे हुए, दो बेटे और एक बेटी. वहीं शकील के 8 पोते-पोती भी हैं.
पहली पत्नी की मौत के बाद शकील अकेले पड़ गए थे, इसके बाद बच्चों ने ही फैसला फैसला किया अब्बू की दूसरी शादी करवा दी जाए. इसी दौरान शकील की दोस्ती फेसबुक पर मदीहा से हो गई, मदीहा खुद भी हमसफर तलाश कर रही थीं.
शकील ने बताया कि पहली शादी 1984 में हुई थी, तन्हाई बहुत बुरी चीज होती है. इसी कारण उन्होंने शादी करने का फैसला किया.
शकील ने ही फेसबुक पर मदीहा को प्रपोज किया था. मदीहा ने कहा कि इन्होंने बहुत ही रेस्पेक्टफुली प्रपोज किया था. मदीहा ने कहा कि जब मैं इनसे मिली तो मेरे मन में शकील के लिए ये शेर आया था, जो कुछ यूं है- 'बाद मुद्दत के खिल रही हूं मैं, यूं लग रहा है खुद से मिल रही हूं मैं...'

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.










