
'60 डिग्री से ज्यादा था तापमान, ऐसा मंजर कभी नहीं देखा', चाइल्ड केयर में लगी आग से 5 बच्चों को बचाने वालों की जुबानी
AajTak
दिल्ली के विवेक विहार में स्थिति बेबी केयर न्यूबॉर्न हॉस्पिटल में बीते शनिवार की रात को आग लगने से 7 नवजातों की मौत हो गई थी. ये संख्या और ज्यादा होती, अगर दिल्ली फायर सर्विस के ये पांच जांबाज कर्मचारी नहीं होते.
राजधानी दिल्ली के विवेक विहार स्थित बेबी केयर सेंटर में कुछ दिन पहले भयानक आग लग गई थी. इस दर्दनाक हादसे में सात नवजातों की मौत हो गई थी. लेकिन इसी जगह से दिल्ली फायर सर्विस के कुछ जांबाज कर्मचारियों ने पांच बच्चों की जान भी बचाई.
ये वो कर्मचारी थे, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बगैर उस जलती हुई इमारत से पांच बच्चों को बचा लिया. दिल्ली फायर सर्विस के उन पांच में से तीन फायर ऑपरेटरों से हमने बात की, जो आग लगने के बाद वहां सबसे पहले पहुंचे थे.
‘60 डिग्री से ज्यादा था कमरे का तापमान’
उन्होंने बताया कि जब हम घटना स्थल पर पहुंचे तो पूरा चाइल्ड केयर सेंटर आग की चपेट में आ चुका था. सिलेंडर में रह-रहकर ब्लास्ट हो रहा था. तभी किसी ने हमें बताया कि अंदर बच्चे मौजूद हैं. हमारी दो टीमें बनाई गईं, एक रेस्क्यू के लिए और दूसरी आग बुझाने के लिए. हम तीनों रेस्क्यू टीम में थे.
फायर ऑपरेटर अनिल कुमार बताते हैं कि हमने अंदर जाने का रास्ता खोजना शुरू किया. किसी ने हमें पीछे का रास्ता दिखाया जहां पर लोगों ने पहले से ही सीढ़ी लगा रखी थी। हम सीढ़ी पर चढ़कर खिड़की के जरिए कमरे में दाखिल होने को तैयार हुए लेकिन उस वक्त कमरे का तापमान 60-70 डिग्री से भी ज्यादा था.
‘हमने बच्चों को जलते हुए देखा है’

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







