
60 गवाह, 117 दस्तावेज और इंसाफ... मासूम को अगवा करके किया था रेप, अब मिली दोहरी उम्रकैद की सजा
AajTak
वो 15 मई, 2024 का दिन था. मासूम बच्ची कन्हानगढ़ में अपने दादा के घर पर सो रही थी. उसी वक्त आरोपी वहां पहुंचा और बच्ची को अगवा कर लिया. फिर बच्ची का यौन उत्पीड़न किया. वारदात को अंजान देने के बाद वो पीड़ित बच्ची को धान के खेत में छोड़कर भाग गया था.
केरल की एक फास्ट ट्रैक विशेष अदालत ने नौ साल की एक मासूम बच्ची के अपहरण और बलात्कार के मामले में सुनवाई करते हुए दोषी को दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है. यही नहीं, अदालत ने दोषी पर सत्तर हजार रुपये से ज्यादा का जुर्माना भी लगाया है.
पीटीआई के मुताबिक, सोमवार को एक फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 40 वर्षीय व्यक्ति को मई 2024 में होसदुर्ग में नौ साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने के जुर्म में दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है.
अदालत के आदेश के अनुसार, कर्नाटक के कोडागु जिले के नापोक्लू निवासी पी. ए. सलीम को शेष जीवन जेल में ही बिताना होगा. अदालत ने दोषी पर कुल 71,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है.
फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश सुरेश पी.एम. ने दोषी को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 449 के तहत दस साल की कैद और 10,000 रुपये के जुर्माने, धारा 369 के तहत सात साल और 5,000 रुपये, धारा 370(4) के तहत आजीवन कारावास और 5,000 रुपये, धारा 506(2) के तहत सात साल और 5,000 रुपये, धारा 342 के तहत एक साल और 1,000 रुपये, और धारा 394 के तहत दस साल और 25,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है.
इसके अतिरिक्त, उसे यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा 6(1) और 5(एम) के तहत भी आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है.
अदालत ने आदेश दिया कि दोषी सलीम की बहन सुहैबा (21), जो कन्नूर के कुथुपरम्बा में रहती है, को आईपीसी की धारा 441 के तहत पीड़िता के चुराए हुए आभूषण बेचने में उसकी मदद करने के लिए एक दिन की अदालती कार्यवाही के दौरान जेल में बिताने और 1,000 रुपये का जुर्माना लगाने की सजा सुनाई गई.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










