
'6 मुलाकातें, करिश्माई शख्सियत...', वो बातें जो ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने मोदी के बारे में कहीं
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया. पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने सिडनी के कुडोस बैंक एरिना में भारतीय समुदाय को संबोधित किया. अपने भाषण में अल्बनीज ने कहा कि वह अब तक अपने दोस्त प्रधानमंत्री मोदी से 6 बार मुलाकात कर चुके हैं. उनकी (पीएम मोदी) करिश्माई शख्सियत के सामने कोई नहीं टिकता है. उन्होंने वहां मौजूद लोगों से कहा कि आप सब के साथ पीएम मोदी का स्वागत करके मुझे बेहद खुशी महसूस हो रही है.
ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया. पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने सिडनी के कुडोस बैंक एरिना में भारतीय समुदाय को संबोधित किया. एक तरफ दोनों वहां मौजूद भीड़ को संबोधित करते रहे तो वहीं दूसरी तरफ लोग भारत माता की जय और मोदी-मोदी के नारे लगाते रहे.
अपने भाषण में अल्बनीज ने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया में प्रधान मंत्री मोदी का स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है. प्रधानमंत्री के रूप में मेरा पहला साल है, जिसे आज मैं मना रहा हूं. मैं अपने मित्र प्रधानमंत्री से छह बार मिल चुका हूं, लेकिन इस तरह मंच पर उनके साथ खड़े होने से बेहतर कुछ नहीं है, यहां प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करना खुशी की बात है. मुझे कहना होगा कि आज रात यहां जो गर्मजोशी और ऊर्जा है, वह किसी से कम नहीं है.'
उन्होंने आगे कहा, 'आखिरी बार मैंने इस मंच पर ब्रूस स्प्रिंगस्टीन (सिंगर) को देखा था. मगर उन्हें ऐसा स्वागत नहीं मिला, जो प्रधानमंत्री मोदी को मिला है. प्रधानमंत्री मोदी बॉस हैं. जब मैं मार्च में भारत में था, तो यह अविस्मरणीय क्षणों से भरी यात्रा थी, गुजरात में होली मनाना, दिल्ली में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करना. मैं जहां भी गया, मुझे ऑस्ट्रेलिया और भारत के लोगों के बीच गहरा संबंध महसूस हुआ. यदि आप भारत को समझना चाहते हैं, तो ट्रेन और बस से यात्रा करना चाहिए.'
एंथनी अल्बनीज के छोटे से संबोधन के बाद पीएम मोदी ने बोलना शुरू किया. उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत नमस्ते ऑस्ट्रेलिया से की. उन्होंने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया के पीएम और मेरे प्रिय मित्र एंथनी अल्बनीस, पूर्व पीएम स्कॉट मॉरिसन, विदेश मंत्री, संचार मंत्री, ऊर्जा मंत्री, विपक्ष के नेता, सभी सदस्यों और ऑस्ट्रेलिया के सभी लोगों को इतनी विशाल संख्या में आप लोग पहुंचे हैं, सबको मेरा नमस्कार.'
पीएम मोदी ने आगे कहा, 'मैं जब 2014 में आया था. तो आपसे वादा किया था. वादा ये था कि आपको फिर भारत के प्रधानमंत्री का 28 साल तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा. आज मैं आपके सामने फिर हाजिर हूं. मैं अकेला नहीं आया हूं. मैं ऑस्ट्रेलिया के पीएम को साथ लेकर आया हूं. वे अपने बहुत व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर आए हैं, ये हम भारतीयों के प्रति उनके स्नेह को दर्शाता है. जो उन्होंने अभी कहा, वो दिखाता है, ऑस्ट्रेलिया के मन में भारत के प्रति कितना प्रेम है. मुझे इसी साल ऑस्ट्रेलिया के पीएम का अहमदाबाद में स्वागत करने का मौका मिला था. आज उन्होंने लिटिल इंडिया के फाउंडेशन स्टोन को अनविल करने का मौका दिया है. मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं.'

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








