
50MP कैमरा वाले Realme 8i की आज भारत में पहली सेल, कीमत 13999 रुपये से शुरू
AajTak
Realme 8i को भारत में आज यानी 14 सितंबर को पहली बार सेल में उपलब्ध कराया जाएगा. इस फोन को भारत में पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था. ग्राहक इस नए फोन को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगहों से खरीद पाएंगे.
Realme 8i को भारत में आज यानी 14 सितंबर को पहली बार सेल में उपलब्ध कराया जाएगा. इस फोन को भारत में पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था. ग्राहक इस नए फोन को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह खरीद पाएंगे. Realme 8i में 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और MediaTek Helio G96 प्रोसेसर दिया गया है. साथ ही ये फोन 50MP प्राइमरी कैमरे के साथ भी आता है. Realme 8i के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है. साथ ही इसके 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये तय की गई है. इसे स्पेस ब्लैक और स्पेस पर्पल कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. सेल की शुरुआत देश में दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. ग्राहक इसे फ्लिपकार्ट, रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट और मेजर ऑफलाइन रिटेलर्स से खरीद पाएंगे. लॉन्च ऑफर की बात करें तो HDFC और ICICI बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा. साथ ही डिस्काउंट का फायदा ग्राहकों को इजी EMI ट्रांजैक्शन्स पर भी दिया जाएगा.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












