
50 साल के हुए अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या ने शेयर की पति की 'धुंधली' तस्वीर, खास अंदाज में दी बधाई
AajTak
अभिषेक बच्चन के 50वें जन्मदिन पर ऐश्वर्या राय ने इंस्टाग्राम पर उनकी बचपन की फोटो शेयर कर खास अंदाज में बधाई दी. ऐश्वर्या के इस पोस्ट पर फैंस ने भी प्यार लुटाया है.
आज यानी 5 फरवरी को बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने उन्हें उनके जन्मदिन पर खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं. गुरुवार को ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर अभिषेक की एक पुरानी तस्वीर शेयर की और बर्थडे विश किया.
ऐश्वर्या ने अभिषेक को दी जन्मदिन की बधाई
ऐश्वर्या ने पति के बचपन की तस्वीर शेयर की. इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में नन्हे अभिषेक बच्चन की सिर्फ आंखें नजर आ रही हैं, जो कैमरे की तरफ देख रही हैं. तस्वीर भले ही थोड़ी धुंधली हो लेकिन ऐश्वर्या के इमोशन्स पूरी तरह से नजर आए. इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने दिल इमोजी के साथ कैप्शन लिखा- 50वें जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं बेबी-पापा. ढेर सारा प्यार, शांति, खुशी, संतोष और अच्छी सेहत की कामना. भगवान आशीर्वाद दें. गोल्डन बने रहो… चमकते रहो, खूब सारा प्यार.
इस पोस्ट पर फैंस ने भी जमकर प्यार लुटाया. एक यूजर ने लिखा, “इतनी प्यारी तस्वीर, हैप्पी बर्थडे.” वहीं किसी ने कहा, “बहुत खूबसूरती से लिखा है, ऐश्वर्या.” एक और कमेंट था, “खूबसूरत कपल, हमेशा खुश रहो.”
अमिताभ बच्चन ने भी जताया आभार
इससे पहले अभिषेक के मेगा-स्टार पिता अमिताभ बच्चन ने भी अपने ब्लॉग के जरिए बेटे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वाले फैंस का धन्यवाद किया. उन्होंने लिखा- अभिषेक के 50वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं भेजने वाले सभी लोगों का दिल से धन्यवाद. आप सबका आशीर्वाद उसे आगे बढ़ते रहने की ताकत और हिम्मत देता है.

बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन, डांसर शक्ति मोहन और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन ने हाल ही में मुंबई में अपने शानदार तीन मंजिला पेंटहाउस की झलक दिखाई. तीनों सितारों की मेहनत से बना ये घर लगभग 400 पौधों से भरा हुआ है. दिलचस्प बात ये है कि तीनों बहनें फिलहाल इस ग्रैंड अपार्टमेंट में नहीं रहतीं. ये घर सिर्फ उनके माता-पिता के लिए है.












