
'50 लाख बच्चों ने 5वीं तक सेब भी नहीं देखा होगा...', पोषण नीतियों पर धर्मेंद्र प्रधान ने खड़े किए सवाल
AajTak
भोपाल में शिक्षा नीति पर आयोजित कार्यक्रम में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि एमपी के कई बच्चों को मूल पोषण भी नहीं मिल पाता. उन्होंने कहा कि लगभग 50 लाख बच्चों ने पांचवीं तक सेब तक नहीं देखा और अंजीर उनकी जिंदगी में शायद कभी नहीं आता.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर आयोजित संगोष्ठी के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक ऐसा बयान दिया जिसने एमपी के बच्चों के पोषण पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए. मंच से बोलते हुए उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में बड़ी संख्या में बच्चों को बुनियादी पोषण तक नहीं मिलता.
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि वे पूरी जिम्मेदारी के साथ यह बात कह रहे हैं कि राज्य के लगभग डेढ़ करोड़ विद्यार्थियों में से करीब 50 लाख बच्चों ने पांचवीं क्लास तक सेब तक नहीं देखा. उन्होंने कहा कि कई बच्चे बाजार में सेब जरूर देखते होंगे, लेकिन उन्हें इसे खाने का मौका नहीं मिलता. अंजीर जैसे फल तो उनकी जिंदगी में शायद दसवीं के बाद भी न आएं.
मंत्री ने कहा कि कई बच्चों को तब भी दूध नहीं मिलता जब उन्हें उसकी जरूरत होती है. उन्होंने कहा कि यह सोचने का विषय है कि बच्चों को उनकी बढ़ती उम्र में जरूरी पोषण कौन देगा और समाज इस दिशा में क्या योगदान दे सकता है.
उन्होंने इसके बाद मंच पर मौजूद BJP विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे बड़े-बड़े भंडारे कराते रहते हैं, लेकिन इस बार भंडारे की जगह अपनी विधानसभा के बच्चों को हफ्ते में एक बार एक पीस अंजीर, दो काजू और एक बेसन का लड्डू दें.
यह भी पढ़ें: फैक्ट चेक: भोपाल में ब्लास्ट की प्लानिंग कर रहा शख्स पुलिस के हत्थे चढ़ा? नहीं, ये है असल कहानी
उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे पोषण बदलाव से किसी बच्चे की जिंदगी बदल सकती है और हो सकता है कि उसी पोषण से कोई ‘अब्दुल कलाम’ निकल सके.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










