
'5-6 साल में उम्र में पहली बार सुनी थी लता जी की आवाज,' उदित नारायण ने गानों के साथ दी भारत कोकिला को श्रद्धांजलि
AajTak
मशहूर सिंगर उदित नारायण ने लता मंगेशकर के साथ सबसे ज्यादा गाने गाये हैं. दोनों ने साथ में 230 गाने रिकॉर्ड किये हैं. ये अपने आप में ये रिकॉर्ड है. आजतक के स्पेशल इवेंट - 'श्रद्धांजलि: तुम मुझे भुला ना पाओगे' में उदित नारायण ने लता दीदी के साथ अपनी अनुभव साझा किये. उन्होंने बताया कि वो 5-6 साल के थे जब उन्होंने लता जी की आवाज पहली बार सुनी थी. उस आवाज के पीछे वो दौड़े चले गए थे. उन्होंने बताया कि दीदी के साथ उनकी पहली मुलाकात कब हुई थी और पहली बार उन्होंने साथ गाना कब गाया था. नारायण ने दोनों के कई गीत गाकर आज भारत कोकिला को श्रद्धांजलि दी. देखें पूरा इवेंट.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












