
5 राज्य, 2 जंगल और 13 हड्डियां... श्रद्धा मर्डर केस में अभी भी पुलिस को है पुख्ता सबूत की दरकार
AajTak
इस सनसनीखेज कत्ल की वारदात में पुलिस उलझ सी गई है. पुलिस के पास कातिल है, और कातिल का इकाबालिया बयान भी. मगर इसके बावजूद कई सवालों के जवाब या यूं कहिए कि सबूतों की तलाश अभी बाकी है.
श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस में दिल्ली पुलिस चार दिनों तक सबूतों और सुराग की तलाश में पहले महरौली के जंगल की खाक छानती रही और अब ये जांच महरौली से गुरुग्राम के जंगल तक जा पहुंची है. दिल्ली पुलिस दो बार आफताब को महरौली के जंगल में लेकर आई थी. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने छानबीन की और 13 हड्डियां पुलिस ने बरामद की. लेकिन इस मामले से जुड़े ऐसे कई सुराग और सबूत हैं, जिनकी तलाश पुलिस दिल्ली समेत देश के पांच राज्यों में कर रही है.
7 सबूतों की दरकार दरअसल, इस सनसनीखेज कत्ल की वारदात में पुलिस उलझ सी गई है. पुलिस के पास कातिल है, और कातिल का इकाबालिया बयान भी. मगर इसके बावजूद कई सवालों के जवाब या यूं कहिए कि सबूतों की तलाश अभी बाकी है. जिनमें कुछ ऐसी अहम बाते हैं, जिन पर गौर करना ज़रूरी है. मसलन-
- टुकडों में बंटी लाश के कितने टुकड़े? - लाश के टुकड़े करनेवाली आरी? - कत्ल के वक्त श्रद्धा के पहने कपड़े? - घर में मौजूद लाश के टुकड़ों या खून के निशान? - बाथरूम में नाली में इकट्ठा कोई सबूत - श्रद्धा का मोबाइल फोन - 18 मई से 5 जून तक रात 2 बजे से सुबह 6 बजे तक आफताब के मोबाइल की लोकेशन
जंगल में चार दिन, चौदह घंटे बस, दिल्ली पुलिस की सबसे बड़ी तलाश यही है. अगर ये मिल गए, तो समझिए केस आईने की तरह साफ हो जाएगा. और अगर नहीं मिले तो बहुत मुश्किल होगी. चार दिन और कुल 14 घंटे दिल्ली पुलिस महरौली के जंगलों को छान चुकी है. हालांकि ये जंगल 35 किलोमीटर के दायरे में फैला है. लेकिन जंगल के ज्यादा अंदर जाने की पुलिस को जरूरत नहीं पड़ी. क्योंकि आफताब जो जगह बता रहा था, वो जंगल की शुरुआत में ही थी. पुलिस ने जंगल में कुछ झाड़ियां काटी, कुछ झाड़ियों में डंडे घुमाए. जंगल को कदमों से नापा और 13 हड्डियां उसके हाथ लगीं.
फोरेंसिक रिपोर्ट का इतंजार हालांकि इसी जंगल में सैकड़ों हड्डियां बिखरी पड़ी हैं. आजतक की टीम को भी जंगल में ऐसी कई हड्डियां नजर आईं, लेकिन पहली नजर में देख कर ऐसा लगता है कि ये हड्डियां किसी जानवर की हैं. अब पुलिस के हाथ जो 13 हड्डियां लगी हैं, वो जानवर की हैं या फिर श्रद्धा की लाश के टुकड़े. इसके लिए अब पुलिस सांसें रोके फोरेंसिक रिपोर्ट का इतंजार कर रही है.
केवल किचन में मिले खून के निशान जंगल से दूर एक तलाश घर के अंदर भी है कि शायद श्रद्धा के कत्ल से जुड़ा कोई भी सबूत घर के किसी कोने से मिल जाए. इसके लिए फोरेंसिक टीम ने भी उस घर के कई चक्कर काटे हैं. जिस बाथरूम में श्रद्धा की लाश के टुकड़े किए गए, वहां तो कुछ नहीं मिला. लेकिन किचन में एक जगह खून के कुछ धब्बे जरूर मिले. जिन फोरेंसिक एक्सपर्ट ने उस घर की फोरेंसिक जांच की, नमूने उठाने की कोशिश की, उन्होंने आजतक से बातचीत में इसका खुलासा किया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










