
5 पायलटों के इस्तीफे के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची Akasa Air, 105 करोड़ का मुआवजा मांगा
AajTak
आकासा एयरलाइंस ने हाईकोर्ट का रुख करते हुए कहा कि पायलटों ने अनिवार्य 6 महीने की नोटिस पीरियड पूरा किए बिना कंपनी को छोड़ दिया. कंपनी की ओर से पेश वकील द्वारकादास ने जोर देकर कहा कि अनुबंध में विशेष रूप से कहा गया है कि कॉन्ट्रैक्ट के उल्लंघन से होने वाले किसी भी विवाद को विशेष रूप से मुंबई में दायर किया जाएगा.
आकासा एयरलाइंस (Akasa Airlines) का संकट अब बॉम्बे हाईकोर्ट तक पहुंच गया है. जहां कंपनी ने अपने 5 पायलटों के खिलाफ मुकदमा दायर किया है और प्रत्येक से 21 करोड़ से अधिक के मुआवजे की मांग की है. जस्टिस एसएम मोदक की बेंच ने गुरुवार को एयरलाइन कंपनी को विस्तार से सुना, जबकि पायलटों ने यह दावा किया कि पार्टियों के बीच विवाद मुंबई के बाहर पैदा हुआ था. लिहाजा बॉम्बे हाईकोर्ट को ऐसे मामलों को सुनने का कोई अधिकार नहीं है.
कंपनी ने हाईकोर्ट का रुख करते हुए कहा कि पायलटों ने अनिवार्य 6 महीने की नोटिस पीरियड पूरा किए बिना कंपनी को छोड़ दिया. कंपनी ने पायलटों से साथ हुआ अनुबंध का उल्लंघन बताते हुए 18 लाख रुपये और हर्जाने के रूप में प्रति पायलट से 21 करोड़ का भुगतान करने का निर्देश देने का आदेश देने की मांग की.
कंपनी की मांग है कि पायलटों को उनकी 6 महीने का नोटिस पीरियड तुरंत पूरा करने का आदेश दिया जाए. साथ ही मुकदमे में बताया गया कि पायलटों ने कंपनी के साथ एक व्यक्तिगत रोजगार समझौते के साथ एक पायलट ट्रेनिंग कॉन्ट्रैक्ट भी किया था. इसमें साफतौर पर कहा गया था कि पायलटों को अपना इस्तीफा देने के बाद 6 महीने की नोटिस अवधि पूरी करनी होगी.
कंपनी की ओर से पेश वकील जनक द्वारकादास ने तर्क दिया कि पायलटों ने मुंबई में अपने समझौते निष्पादित किए थे और कंपनी को मुंबई में उनके इस्तीफे के नोटिस प्राप्त हुए थे, इसलिए अनुबंध का उल्लंघन मुंबई में हुआ. इसलिए उनके खिलाफ मुकदमा बॉम्बे हाई कोर्ट के समक्ष सुनवाई योग्य था. द्वारकादास ने जोर देकर कहा कि अनुबंध में विशेष रूप से कहा गया है कि कॉन्ट्रैक्ट के उल्लंघन से होने वाले किसी भी विवाद को विशेष रूप से मुंबई में दायर किया जाएगा.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










