
'49 दिनों में दिल्ली से खत्म किया करप्शन, अब पंजाब की बारी', केजरीवाल ने पीएम मोदी से भी किया सवाल
AajTak
पंजाब सीएम भगवंत मान ने एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग अब WhatsApp के जरिए भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज करा सकेंगे. सीएम मान ने कहा कि वह ईमानदार अफसरों और कर्मचारियों के खिलाफ नहीं हैं. लेकिन रिश्वत लेने वालों को बिल्कुल नहीं बख्शा जाएगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
पंजाब में गुरुवार को नए सीएम भगवंत मान ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उनकी सरकार भगत सिंह के शहीदी दिवस पर एंटी करप्शन हेल्पलाइन शुरू करेगी. दिल्ली सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान के इस ऐलान को ऐतिहासिक बताते हुए कदम की सराहना की. केजरीवाल ने सीएम मान के ऐलान के बाद एक वीडियो जारी किया. जिसमें उन्होंने हेल्पलाइन नंबर को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि अब पंजाब में अगर आप सरकारी दफ्तर में काम कराने जाओ और कोई रिश्वत मांगे, तो मना मत करना. ऑडियो या वीडियो रिकॉर्डिंग करना और उसे उस नम्बर पर भेज देना, जो भगवंत मान 23 मार्च को रिलीज करेंगे. वो उनका पर्सनल व्हाट्सएप नम्बर होगा. इसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी.49 दिन की सरकार में खत्म किया भ्रष्टाचार! उन्होंने आगे कहा कि 49 दिन की सरकार में हमने दिल्ली में ऐसा किया था, दिल्ली में भ्रष्टाचार खत्म हो गया था. आम आदमी का फोन उसके लिए सबसे बड़ा हथियार बन गया था. किसी से कोई रिश्वत मांगता था, तो वो कहता था कि फोन निकालूं? रिकॉर्डिंग करूं? और ऑफिसर उसका काम करता था. जब दोबारा हमारी सरकर बनी और हमने इसे लागू करने की कोशिश की, तो प्रधानमंत्री ने ऑर्डर लागू करके हमारी एंटी करप्शन ब्रांच हमसे छीन ली. सवाल है कि ACB क्यों छीनी?
75 साल हो गए आजादी के, 75 साल के बाद भी दफ्तर में आम आदमी से काम कराने के किए पैसे मांगे जाते हैं. क्योंकि सभी पार्टियों की सरकारों ने मिलकर करप्शन किया है. एक राशन कार्ड बनाने में लिया जाने वाला पैसा ऊपर तक जाता है. ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए पैसा लिया जाता है. जहां मंत्री, मुख्यमंत्री पैसा खाते हों, वहां काम कराने के लिए पैसे तो देने पड़ेंगे.'जैसे दिल्ली में ख़त्म हुआ भ्रष्टाचार, वैसे पंजाब में भी होगा' AAP के प्रमुख ने कहा कि सिर्फ आम आदमी पार्टी की सरकार है, जहां रिश्वत नहीं ली जाती है, क्योंकि केजरीवाल, केजरीवाल के मंत्री और भगवंत मान पैसे नहीं खाते हैं. हम सिस्टम को ठीक करने आए हैं. जैसे दिल्ली से भ्रष्टाचार खत्म हुआ, यहां भी खत्म होगा. 99 फीसदी केसेज में तो वैसे भी काम हो जाएगा. बहुत ऑफिसर ईमानदार हैं, चंद मछलियां ही तालाब को गंदा करती हैं, आप ईमानदारी से काम करें, लोगों ने बड़ा इंकलाब दिया है. हमें देशभर में भ्रष्टाचार खत्म करना है. हमने दिल्ली में यह किया, पंजाब में करना है, हमने दिखाया है कि इंकलाब लाया जा सकता है.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




