
45 रातें, 35 गांव और जंगल से घर तक भेड़ियों का शोर... बहराइच में हंटिंग पर प्रशासन, पहरेदारी पर लोग
AajTak
यूपी के दो जिलों में इन दिनों इंसान और जंगली जानवरों के बीच का संघर्ष चल रहा है. और वो संघर्ष कुछ इस मुकाम पर है कि पिछले 45 दिनों में जहां एक ही जिले में 8 बच्चों समेत कुल 9 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं दूसरे जिले में एक शख्स अपनी जान से जा चुका और एक बुरी तरह से ज़ख्मी होकर जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है.
Wolves terror in Bahraich: कहीं गांवों में घुस आए खूंखार शयों की ड्रोन के ज़रिए ट्रैकिंग. कहीं रात-रात भर जाकर लाठियों और बंदूकों का पहरा और कहीं तमाम जतन के बावजूद एक-एक कर खूंखार जानवरों का निवाला बनता इंसान. ऐसे ही दूसरी जगह खेतों के बीच पिंजरे लगाए जा रहे हैं. असल में यूपी के दो जिलों में इन दिनों इंसान और जंगली जानवरों के बीच का संघर्ष चल रहा है. और वो संघर्ष कुछ इस मुकाम पर है कि पिछले 45 दिनों में जहां एक ही जिले में 8 बच्चों समेत कुल 9 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं दूसरे जिले में एक शख्स अपनी जान से जा चुका और एक बुरी तरह से ज़ख्मी होकर जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है.
यूपी के दो जिलों में कोहराम इनमें से एक जिला है बहराइच, जबकि दूसरा है लखीमपुर खीरी. वैसे तो इन दोनों जिलों के बीच फासला करीब 130 किलोमीटर से भी ज्यादा का है. लेकिन ये दोनों ही जिले इस वक्त एक ही जैसी तकलीफ से जूझ रहे हैं. बहराइच के लोग जहां जंगली भेड़ियों के आतंक से घबराए हुए हैं, वहीं लखीमपुर खीरी के लोग तो टाइगर यानी बाघ का निवाला बन रहे हैं. और हक़ीकत यही है कि पिछले कई महीनों से चल रहे ख़ौफ के इस सिलसिले का फिलहाल किसी के पास कोई इलाज नहीं. प्रशासन के पास भी नहीं और वन विभाग के पास भी नहीं.
बहराइच में भेड़ियों का आतंक सबसे पहले बात बहराइच की. नेपाल से सटे यूपी के इस जिले में टाइगर यानी बाघों का आतंक तो पुरानी बात है, लेकिन अब नई बात भेड़ियों की शक्ल में सामने आई है. भेड़िये कभी रात के अंधेरे में तो दिन के उजाले के बीच ही गांवों में घुस आते हैं और अक्सर बच्चों को दबोच कर भाग निकलते हैं. हालत कितनी खराब है, इसका अंदाजा बस इसी बात से लगा सकते हैं कि पिछले 45 दिनों में इन भेड़ियों की आहट से जिले के 35 गांवों के लोगों की नींद हराम हो चुकी है और इन भेड़ियों ने 8 बच्चों और एक महिला की जान ले ली है.
शासन-प्रशासन से नहीं कोई उम्मीद भेड़िये बड़े चालाक हैं. आसानी से पकड़ में नहीं आते. वैसे भी वो अकेले नहीं होते, बल्कि झुंड में शिकार करते हैं. ऐसे में अगर वन विभाग बड़ी मशक्कत से किसी भेड़िये को काबू कर भी ले, तो बाकी का झूंड छुट्टा ही रह जाता है और खतरा कम नहीं होता. हार कर अब लोगों ने शासन-प्रशासन से उम्मीद छोड़ कर खुद ही दिन-रात जागकर अपने नौनिहालों की रखवाली शुरू कर दी है. अब वन विभाग के ड्रोन कैमरे में कैद हुए भेड़ियों की तस्वीरें भी सामने आई हैं. जिनमें देखा जा सकता है कि कैसे दिन के उजाले में भी भेड़िये बिल्कुल बेख़ौफ़ जंगल से निकल कर गांवों की ओर बढ़ते जा रहे हैं.
भेड़ियों ने बदला हमले का वक्त कभी ड्रोन के नीचे आने से वो थोड़ा ठिठकते हैं, लेकिन अगले ही पल डायरेक्शन चेंज कर आगे बढ़ने लगते हैं. ये भेड़िये इतने शातिर हैं कि ज्यादातर बच्चों की ही निशाना बनाते हैं, क्योंकि 3 फीट तक लंबे इन भेड़ियों के लिए बच्चों को उठा कर ले जाना आसान होता है. अब चूंकि हाल के दिनों में लोगों ने रात-रात भर जाग कर भेड़ियों को भगाना शुरू कर दिया है, भेड़ियों ने हमले का टाइम चेंज कर दिया है. अब कभी भी कहीं भी धावा बोल देते हैं. बस हमला तभी करते हैं, जब लोग सो रहे हों या फिर बच्चे अकेले हों. और तो और हमले के लिए ये घरों में भी घुस आते हैं.
महसी तहसील में आठ घटनाएं और अब इसी के चलते रात में पहरेदारी की जा रही है. आम लोगों के साथ-साथ हाथ में बंदूक लिए बीजेपी विधायक सुरेश्वर सिंह भी भेड़ियों का पीछा कर रहे हैं. जब से इलाके में भेड़ियों का आतंक बढ़ा है, नेताजी ने भी अपनी लाइसेंसी राइफल थाम कर आदमखोरों की तलाश बिल्कुल एक्टिव हो चुके हैं. लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद ना तो भेड़ियों का हमला थम रहा है और ना ही मासूमों की मौत रुक रही है. अकेले जिले के महसी तहसील में आठ ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिनमें भेड़ियों ने बच्चों को अपना निवाला बनाया है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



