
42 कमरे, 36 करोड़ कीमत, जानें क्यों ये एक्टर बेचने रहा अपना आलीशान मैंशन
AajTak
हॉलीवुड फिल्म ग्रीस और पल्प फिक्शन में नजर आए एक्टर जॉन ट्रावोल्टा अपने यूएस के मेन स्थित मेेंशन को बेचने के लिए तैयार हैं. इस मेेंशन की कीमत जॉन ने 5 मिलियन डॉलर्स यानी तकरीबन 36 करोड़ रुपये से ज्यादा लगाई है. अपनी पत्नी केली प्रेस्टन के साथ इस घर में जॉन ने 30 साल बिताए हैं. हालांकि पत्नी की मौत के 7 महीने बाद उन्होंने इस आलीशान घर को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है.
हॉलीवुड फिल्म ग्रीस और पल्प फिक्शन में नजर आए एक्टर जॉन ट्रावोल्टा अपने यूएस के मेन स्थित मेंशन को बेचने के लिए तैयार हैं. इस मेेंशन की कीमत जॉन ने 5 मिलियन डॉलर्स यानी तकरीबन 36 करोड़ रुपए से ज्यादा लगाई है. अपनी पत्नी केली प्रेस्टन के साथ इस घर में जॉन ने 30 साल बिताए हैं. हालांकि पत्नी की मौत के 7 महीने बाद उन्होंने इस आलीशान घर को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है. जॉन ट्रावोल्टा का यह मैंशन यूएस स्थित मेन के Islesboro नाम के एक्सक्लूसिव आइलैंड एंक्लवे में 48 एकड़ यानी 10,830 स्क्वायर फुट एरिया में बना हुआ है. इसमें मैंशन में 42 कमरे हैं, जिनमें से 22 सिर्फ बेडरूम्स हैं. जी हां, जॉन ट्रावोल्टा का यह घर आसानी से एक होटल बनाने के लायक है.More Related News

बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन, डांसर शक्ति मोहन और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन ने हाल ही में मुंबई में अपने शानदार तीन मंजिला पेंटहाउस की झलक दिखाई. तीनों सितारों की मेहनत से बना ये घर लगभग 400 पौधों से भरा हुआ है. दिलचस्प बात ये है कि तीनों बहनें फिलहाल इस ग्रैंड अपार्टमेंट में नहीं रहतीं. ये घर सिर्फ उनके माता-पिता के लिए है.












