
'400 सीट होंगी तो ज्ञानवापी की जगह बनेगा बाबा विश्वनाथ का भव्य मंदिर', दिल्ली में बोले असम CM
AajTak
असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने बीजेपी के पूर्वी दिल्ली उम्मीदवार हर्ष मल्होत्रा के समर्थन में प्रचार किया. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा की बीजेपी 400 के पार जाएगी तो मथुरा में भी भव्य मंदिर बनेगा और ज्ञानवापी की जगह पर भी बाबा विश्वनाथ का भव्य मंदिर बनेगा.
दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों को लेकर 25 मई को मतदान होना है. मतदान से पहले बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत दिल्ली में झोंक दी है. बीजेपी के बड़े-बड़े नेता दिल्ली में हैं. इतना ही नहीं, अलग-अलग राज्य के मुख्यमंत्री अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए सड़कों पर रोड शो करके वोट मांग रहे हैं. इस कड़ी में असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने बीजेपी के पूर्वी दिल्ली उम्मीदवार हर्ष मल्होत्रा के समर्थन में प्रचार किया.
इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा की बीजेपी 400 के पार जाएगी तो मथुरा में भी भव्य मंदिर बनेगा और ज्ञानवापी की जगह पर भी बाबा विश्वनाथ का भव्य मंदिर बनेगा. उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में हमने कहा था कि राम मंदिर बनाना है और इस बार के चुनाव में जब हम आपके बीच आए हैं तो राम मंदिर बन चुका है. इसलिए अब जीत भी तो बड़ी होनी चाहिए, क्योंकि हमने अपने वायदों को पूरा किया है. जब भाजपा 400 के पार जाएगी तो मथुरा में भी भव्य मंदिर बनेगा और ज्ञानवापी की जगह पर भी बाबा विश्वनाथ का भव्य मंदिर बनेगा.
उन्होंने कहा, "जब कांग्रेस हमसे पूछती रही कि आपको (बीजेपी) 400 पार सीटें क्यों चाहिए तो मुझे लगा कि इसका जवाब भी होना चाहिए. तो मैंने बोला कि जब हमारी 300 सीट थी, हमने राम मंदिर बनाया. अभी हमारी 400 सीट होंगी तो मथुरा में भी कृष्ण जन्मभूमि बनेगी. और ज्ञानवापी मस्जिद की जगह पर बाबा विश्वनाथ का भव्य मंदिर बनेगा. तो हमें सीट देते रहिए और मुगलों ने जो कारनामे किए, वो हम साफ करते चले जाएंगे."
असम सीएम ने आगे कहा, "जब कांग्रेस का शासन था तो हमें बताया गया था कि एक प्रकार से कश्मीर भारत में भी है और पाकिस्तान में भी है. हमारे संसद में कभी इसका चर्चा नहीं होती थी कि जो कश्मीर पाकिस्तान के साथ है, वो ऑक्यूपाइड है असल में वो हमारा है. अभी 7 दिन से वहां से तस्वीर आ रही है, हर दिन वहां प्रदर्शन हो रहे हैं और वहां के लोग भारत का झंडा लेकर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. वो देखकर मुझे ये लगता है कि ये शुरुआत है. मोदी जी को 400 सीट मिलेगी तो POK भी भारत का हो जाएगा. शुरुआत का आगाज हो चुका है. इसलिए मैं कांग्रेस को बताना चाहता हूं कि हमें 400 सीट क्यों चाहिए."
दिल्ली में बनेंगे मेडिकल कॉलेज: असम सीएम
हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि पहले दिल्ली आने पर लाल किला और कुतुब मीनार देखने के लिए बोला जाता था और अब मोहल्ला क्लीनिक देखने के लिए कहा जाता है, लेकिन आज जब मोहल्ला क्लीनिक देखने गया तो आश्चर्य है कि अगर दिल्ली की पहचान मोहल्ला क्लीनिक है तो फिर देश का सम्मान कहां हैं? असम में हर जिले में मेडिकल कॉलेज बन रहा है और दिल्ली में जब सरकार आएगी तो हम मोहल्ला क्लीनिक क्यों बनाएंगे, यहां सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल बनाएंगे, मेडिकल कॉलेज बनाएंगे.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




