
'40-50 विधायक ढंग से हैं नहीं...', MP कांग्रेस चीफ ने किया आरिफ मसूद को 'डिप्टी CM' बनाने का दावा; BJP ने कसा तंज
AajTak
MP Politics: जीतू पटवारी के ऐलान पर BJP विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस की मौजूदा स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि 40-50 विधायक ढंग से हैं नहीं, चुनाव तक कितने बचेंगे इसकी कोई गारंटी नहीं है. एक मुसलमान को कांग्रेस चाहे तो सपने में प्रधानमंत्री बना सकती है.
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के एक बयान ने राज्य की राजनीति में बड़ी हलचल मचा दी है. राजधानी भोपाल में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान पटवारी ने मंच से घोषणा की कि समय और परिस्थिति बनी तो विधायक आरिफ मसूद को उपमुख्यमंत्री (Deputy CM) बनाया जाएगा. जीतू पटवारी की इस घोषणा पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कड़ा तंज कसा.
दरअसल, भोपाल के जिंसी चौराहे पर विधायक आरिफ मसूद ने एक कार्यक्रम आयोजित करवाया था. इस दौरान जीतू पटवारी ने मंच से आरिफ मसूद का सम्मान करते हुए कहा, "समय और परिस्थिति बनी तो भोपाल विधायक आरिफ मसूद को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा." इस ऐलान के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों में जबरदस्त जोश भर आया और तालियों की गूंज सुनाई दी. मंच पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी मौजूद थे.
यह बयान ऐसे समय आया है जब कांग्रेस लगातार मुस्लिम वर्ग को मजबूत करने की कोशिश कर रही है, जिससे एमपी की राजनीति में सियासी भूचाल आ गया है. देखें Video:-
जीतू पटवारी की इस घोषणा पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने तंज कसते हुए कहा, ''झूठ बोले कौआ काटे...झूठ ही तो बोलना है."
BJP MLA ने कांग्रेस की मौजूदा स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा, "40-50 विधायक ढंग से हैं नहीं, चुनाव तक कितने बचेंगे इसकी कोई गारंटी नहीं है."
रामेश्वर शर्मा ने पटवारी के बयान को 'शेख चिल्ली के सपने' जैसा बताते हुए कहा कि कांग्रेस चाहे तो दो उपमुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री भी बना दे, लेकिन यह तभी होगा जब जनता उन्हें मौका देगी.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










