
4 मई को खुलेंगे बद्रीनाथ के कपाट... जोशीमठ से गरुड़ डोली रवाना, भक्तों का उमड़ा सैलाब
AajTak
बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुलेंगे, जिसके लिए प्रक्रियाएं जोशीमठ के नरसिंह मंदिर में गुरुवार को विधि विधान से निभाई गईं. आज जोशीमठ से भगवान विष्णु के वाहन गरुड़ जी की डोली यात्रा शुरू हो गई है, जो रात्रि विश्राम के लिए पांडुकेश्वर पहुंचेगी. शीतकाल में बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद गरुड़ जी की मूर्ति जोशीमठ में विराजमान रहती है, जिसे कपाट खुलने की शुभ घड़ी आने पर पूरे विधि विधान और उत्सव के साथ बद्रीनाथ धाम ले जाया जाता है.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












