
4 बदमाश जा रहे थे ज्वेलर्स को लूटने, उससे पहले ही चढ़ गए UP पुलिस के हत्थे
AajTak
सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए चार बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है. इन बदमाशों ने एक ज्वेलर्स को लूटने का प्लान बना रहे थे. लुट से पहले ही पुलिस ने चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार करने वाली टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की तरफ से 21 हजार नगद देने की घोषणा की है.
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने लूट की योजना बना रहे 4 शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. बदमाशों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलहा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की तरफ से गिरफ्तार करने वाली टीम को पुरस्कार के तौर पर 21 हजार नगद देने की घोषणा की गई है.
दरअसल, देर रात थाना चिलकाना पुलिस को सूचना मिली कि चार बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए पटनी के जंगल में प्लानिंग बना रहे हैं. जिसके बाद थाना चिलकाना पुलिस और क्राइम ब्रांच ने जंगल को चारों तरफ से घेर लिया. बदमाशों ने जैसे ही अपने आप को चारों तरफ से घिरा हुआ देखा, तो पुलिस टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर चार बदमाशों को धर दबोचा. जिनके कब्जे से 3 देसी तमंचे, 6 जिंदा कारतूस 2 बाइक बरामद हुई है.
कोहिनूर ज्वेलर्स को लूटने की थी प्लानिंग पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार चारों बदमाश ने प्लान बनाया था कि चिलकाना में स्थित कोहिनूर ज्वेलर्स जैसी ही अपनी दुकान बंद करके सिटी की तरफ आएगा, तो उसको कैश और ज्वेलरी के साथ लूट लिया जाएगा. क्योकिं देहात के ज्वेलर्स घर जाते समय दुकान से सारा कैश और ज्वेलरी लेकर घर चले आते हैं और सुबह दुकान जाते समय लेकर दुकान जाते हैं.
हालांकि, पुलिस ने एक बड़ी घटना को नाकाम किया है. गिरफ्तार बदमाश में एक गुलशेर नामक शातिर बदमाश है. जिस पर पहले से ही 10 मुकदमे दर्ज हैं और वह जेल भी जा चुका है. उसने एक पूरा गैंग बना रखा है और इस तरह से लूट की घटना को अंजाम दिया करता था.
इस मामले में एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि थाना चिलकाना पुलिस को सूचना मिली थी कि पटनी के जंगलों में कुछ लोग चोरी की घटना करने के इरादे से प्लान बना रहे हैं. तभी थाना चिलकाना पुलिस और एसपीओ की संयुक्त टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी कर बदमाशों को धर दबोचा.
बदमाशों का काफी लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास है. यह सब थाना चिलकाना में स्थित कोहिनूर ज्वेलर्स के यहां चोरी करने का प्लान बना रहे थे. उससे पहले ही पुलिस ने चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार करने वाली टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की तरफ से 21 हजार नगद देने की घोषणा की है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



