
4 बच्चे होने पर सैफ अली खान की चुटकी, 'घर पर बैठा रहा तो शायद और बच्चे हो जाएंगे'
AajTak
The Kapil Sharma Show में इस बार सैफ अली खान बंटी और बबली 2 की स्टारकास्ट संग पहुंचे. इस साल में तीसरी बार सैफ कपिल के शो में शिरकत करेंगे. लगातार काम करने पर कपिल ने सैफ से जब यह सवाल किया, तो सैफ की हाजिर जवाबी ने सबका दिल जीत लिया है.
सैफ अली खान और रानी मुखर्जी एक लंबे समय के बाद सिल्वर स्क्रीन पर साथ वापसी कर रहे हैं. बंटी बबली के सीक्वल में यह जोड़ी फैंस को एंटरटेन करने के लिए तैयार है. इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाघ भी नजर आएंगे.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












