
4 करोड़ रुपये की ज्वेलरी लूटी लेकिन नहीं थे 40 रुपये, एक ट्रांजैक्शन से पकड़े गए लुटेरे
AajTak
दिल्ली में चार करोड़ की ज्वेलरी लूटने वालों के पास 40 रुपये भी नहीं थे. इसलिए आरोपियों ने कैब चालक से पेटीएम कर 40 रुपए कैश लिया था. पुलिस ने इसी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए आरोपियों का पता लगाया और फिर तीन आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इनके पास से 2 करोड़ की ज्वेलरी बरामद कर ली है.
चार करोड़ की ज्वेलरी लूटने वालों के पास नहीं था चालीस रुपए कैश, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की वजह से पकड़े गए आरोपी. किसी ने सही कहा है कि अपराधी कितना भी होशियार हो, लेकिन उसकी एक गलती उसको सलाखों के पीछे तक ले जाने के लिए काफी है. दिल्ली के पहाड़गंज में एक ज्लेवरी की दुकान लूटने वालों के साथ भी ऐसा हुआ.
चार करोड़ की ज्वेलरी लूटने वालों के पास 40 रुपये भी नहीं थे. इसलिए आरोपियों ने कैब चालक से पेटीएम कर 40 रुपए कैश लिया था. पुलिस ने इसी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए आरोपियों का पता लगाया और फिर तीन आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के पास से फिलहाल दो करोड़ के गहने बरामद कर लिए हैं.
क्या है पूरा मामला
31 अगस्त बुधवार की तड़के करीब साढ़े चार बजे आरोपियों ने दो कुरियर कंपनी के लड़कों से करीब 4 करोड़ रुपए के ज्वेलरी लूट लिये थे और मौके से फरार हो गए थे. इस मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस ने लूट वाली जगह के आसपास के करीब 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला.
पुलिस ने 1 हफ्ते पहले से फुटेज की जांच शुरू की तो पता लगा कि आरोपी इस इलाके की एक हफ्ते से ही रेकी कर रहे थे. इसी फुटेज की जांच के दौरान पुलिस ने देखा कि पहाड़गंज इलाके में आरोपी एक कैब चालक से बात कर रहे हैं. इसके बाद पुलिस ने कैब के नंबर के जरिए चालक के बारे में पता किया.
इसके बाद कैब ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि कुछ लोग एक चाय की दुकान पर चाय पी रहे थे. उनके पास कैश नहीं था और दुकान वाले के पास ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की सुविधा नहीं थी, जिसके बाद उन लोगों ने कैब चालक से बात की उससे कैश पैसे उधार लिए और उसके पेटीएम में पैसे डाल दिए.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.










