
335 लोगों की मौत, 8 हजार करोड़ का नुकसान और... बारिश ने हिमाचल को दिए गहरे जख्म
AajTak
इस साल बरसात ने हिमाचल में कहर बरपाया है. 24 जून से लेकर अब तक 335 लोगों की मौत हो चुकी है. 38 लोग लापता हैं. 222 मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं. प्रदेश में अब तक करीब 8014 करोड़ से ज्यादा का नुकसान आंका गया है. आपदा को देखते हुए सरकार ने राज्य आपदा घोषित करने का फैसला लिया है.
इस साल बरसात ने हिमाचल को गहरे जख्म दिए हैं. प्रदेश में 24 जून से लेकर अब तक 335 लोगों की मौत हो चुकी है. 38 लोग अभी भी लापता हैं. करीब 8014 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है. 7 से 10 जुलाई तक बारिश ने भारी कहर बरसाया. कुल्लू, मनाली, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन में सबसे ज्यादा नुकसान देखने को मिला. 13 अगस्त से 15 अगस्त तक शिमला, सिरमौर, सोलन, मंडी, कांगड़ा में बारिश ने कहर बरसाया. प्रदेश में हुए भारी नुकसान को देखते हुए सरकार ने प्रदेश को प्राकृतिक आपदा क्षेत्र घोषित कर दिया है.
प्रदेश के राजस्व सचिव ओंकार शर्मा ने कहा कि प्रदेश में इस बार बरसात में भारी नुकसान हुआ है. 24 जून से लेकर अब तक प्रदेश में 335 लोगों की मौत हो चुकी है. 38 लोग लापता हैं. इसके अलावा 222 मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं. 10 हजार मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं. यही नहीं प्रदेश में अब तक करीब 8014 करोड़ से ज्यादा का नुकसान आंका गया है. यह नुकसान 10 हजार करोड़ से ज्यादा तक पहुंच सकता है.
13 अगस्त से लेकर अब तक 79 लोगों की मौत
उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस बरसात में 7 से 10 जुलाई तक भारी बारिश का जो स्पेल रहा, उसमें मंडी कुल्लू सहित कई जिलों में भारी नुकसान देखने को मिला. इसके अलावा 13 अगस्त से 15 अगस्त तक भी भारी बारिश हुई. 13 अगस्त से लेकर अब तक 79 लोगों की जान जा चुकी है. शिमला शहर में 23 लोगों की मौत हुई है. शिमला के समरहिल में शिव मंदिर पर लैंडस्लाइड होने से अब तक 16 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं. जबकि फागली में 5 और कृष्णा नगर में दो की मौत हुई है.
2000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया
उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार ने मॉनसून से निपटने के लिए पहले से ही पूरी तैयारी कर ली थी. यही वजह है कि मानसून के दौरान जो आपदा आई, उससे निपटने में काफी ज्यादा मदद मिली. लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया. कांगड़ा में ही 2000 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया. मंडी में 700 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया था.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




