
311 एंटी स्मॉग गन, ताबड़तोड़ एक्शन... दिल्ली में प्रदूषण पर काबू पाने के लिए केजरीवाल सरकार ने उठाए ये कदम
AajTak
दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर बताया है कि उसने प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए क्या-क्या कदम उठाए हैं. सरकार ने बताया कि दिल्ली में 311 एंटी स्मॉग गन लगाई हैं. इसके अलावा गाड़ियों के प्रदूषण स्तर की जांच, पानी का छिड़काव भी किया जा रहा है.
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण मामले में दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया है. सरकार ने कोर्ट को बताया कि दिल्ली में रोजाना 3200 गाड़ियों के प्रदूषण स्तर की जांच की जाती है. इसके लिए 385 इंफोर्समेंट टीमें तैनात की गई हैं. सरकार ने बताया कि अब तक 27,743 चालान काटे जा चुके हैं.
दिल्ली सरकार ने अपने हलफनामे में बताया कि प्रदूषण का उल्लंघन करने पर इस साल 31 अक्टूबर तक एक लाख 93 हजार 585 चलान काटे गए हैं. इसके अलावा 10 से 15 साल पुरानी डीजल और पेट्रोल की 32 गाड़ियों को जब्त किया गया है और 15 साल से ज्यादा पुरानी 14,885 गाड़ियों को जब्त किया जा चुका है.
दिल्ली में फिर लौटा ऑड-ईवन... पॉल्यूशन के बीच 13 से 20 नवंबर तक सख्त नियम लागू
दिल्ली में रोड डस्ट पॉल्युशन रोकने के लिए MCD, PWD, DDA, NHAI के विभिन्न अधिकरियों के साथ 12 टीमें बनाई गई हैं. दिल्ली सरकार ने कहा कि सड़कों पर धूल को साफ करने के लिए 86 वैक्यूम मशीन को सड़कों पर उतारा गया है जिसमें से 83 मशीनें दो शिफ्ट सुबह और शाम लगातार सड़कों पर काम कर रही हैं.
सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामे में दिल्ली सरकार ने कहा, सितम्बर 2023 तक 2861 किलोमीटर सड़कें मशीनों के द्वारा साफ की गई, सभी मशीनों पर 24 घंटे GPS द्वारा नज़र रखी जा रही है. सड़कों पर धूल साफ करने के लिए नियमित रूप से कर्मचारियों को ट्रेनिंग भी दी जा रही है. दिल्ली सरकार के बड़े इंजीनियर और बड़े अधिकरियों के द्वारा सड़कों का नियमित रूप से निरीक्षण किया जा रहा है.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ऑड-ईवन दिखावा...पराली जलाना रोकें, वरना चलाएंगे 'बुलडोजर'

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










