
3 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना... कर्नाटक सरकार ला रही 'क्राउड कंट्रोल बिल', RCB की जीत के जश्न में भगदड़ के बाद फैसला
AajTak
RCB की जीत पर हुए अनियंत्रित जश्न ने जिस तरह से उत्सव को शोक में बदल दिया, उसके बाद सरकार पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठे थे. अब यह विधेयक राज्य में भीड़ नियंत्रण को लेकर एक नई व्यवस्था की शुरुआत कर सकता है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की विक्ट्री परेड के दौरान मची भगदड़ मामले को ध्यान में रखते हुए कर्नाटक सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. राज्य सरकार ने इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए 'कर्नाटक भीड़ नियंत्रण विधेयक 2025' (Karnataka Crowd Control Bill, 2025) का मसौदा तैयार किया है. यह मसौदा आज कैबिनेट बैठक में चर्चा के लिए पेश किया गया, और उम्मीद है कि अगली कैबिनेट बैठक में इसे मंजूरी मिल जाएगी.
नए कानून का उद्देश्य बड़े सार्वजनिक आयोजनों को नियंत्रित करना और भविष्य में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या भगदड़ जैसी घटनाओं को रोकना है. प्रस्तावित विधेयक के तहत बिना अनुमति या तय मानकों के उल्लंघन पर 3 साल तक की जेल की सजा का प्रावधान होगा. साथ ही ₹5,000 तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है.
हालांकि, सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह कानून धार्मिक और पारंपरिक आयोजनों पर लागू नहीं होगा. इसमें मेलों, रथ यात्राओं, पालकी उत्सव, नौका महोत्सव (तेप्पोत्सव), उर्स जैसे धार्मिक कार्यक्रमों को बाहर रखा गया है.
इवेंट प्लानर के खिलाफ सख्त प्रावधान
इस बिल के अनुसार, जो भी व्यक्ति पुलिस के निर्देशों का उल्लंघन करता है या कानून तोड़ता है, उसे जेल, जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है. खासकर इवेंट प्लानर जैसे खेल, सर्कस या अन्य कार्यक्रम आयोजित करने वालों के लिए यह नियम और भी सख्त होंगे. अगर ऐसे आयोजक बिना पुलिस अनुमति के कार्यक्रम करते हैं, भीड़ को संभाल नहीं पाते, नुकसान होने पर मुआवज़ा नहीं देते या कोई और गलती करते हैं, तो उन्हें तीन साल तक की जेल, पांच लाख रुपये तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं.
अगर आयोजक की लापरवाही या बिना अनुमति के कार्यक्रम के कारण किसी की मौत या चोट होती है, तो इसे गंभीर अपराध माना जाएगा. इस कानून के तहत सभी अपराध गैर-संज्ञेय (Non-Cognisable) और गैर-जमानती (Non-Bailable) होंगे और इनकी सुनवाई प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट की अदालत में होगी.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










