
3 दिन में ही Elon Musk का यू-टर्न, पहले नौकरी से निकाला, अब बोले- 'Please Come Back'
AajTak
Elon Musk द्वारा की गई छंटनी से पहले Twitter में करीब 7,500 कर्मचारी काम कर रहे थे, लेकिन इनमें से लगभग आधे बाहर कर दिए गए. जो कर्मचारियों बचे हैं वो कंपनी में रात-दिन काम करने को मजबूर हैं. ऐसी भी खबरें हैं कि कुछ कर्मचारी ऑफिस में ही रात गुजार रहे हैं.
दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क (Elon Musk) सिर्फ दौलत को लेकर ही नहीं, बल्कि अन्य कई वजहों से लगातार सुर्खियों में रहते हैं. Twitter की कमान अपने हाथों में लेकर उसमें ऊपर से नीचे तक छंटनी (Layoff) की तलवार चलाने वाले मस्क को शायद अपनी गलती का एहसास होने लगा है. एक रिपोर्ट की मानें तो ट्विटर ने निकाले गए कर्मचारियों में से कुछ से वापस काम पर आने की गुहार लगाई है.
ट्विटर की आधी वर्कफोर्स को किया साफ Twitter में आते ही एलन मस्क ने पहले सबसे पहले भारतीय मूल के सीईओ पराग अग्रवाल समेत तीन शीर्ष अधिकारियों की छुट्टी की और फिर एक के बाद एक बड़ी छंटनी करते चले गए. कंपनी के पूरे बोर्ड को ही फायर करने के बाद उन्होंने बीते शुक्रवार को करीब 3700 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया. इतने बड़े स्तर पर छंटनी के बाद अब उन्हें अपनी गलती का एहसास हो रहा है और उन्होंने यू-टर्न ले लिया है.
जैक डोर्सी ने भी जताई थी चिंता बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, Elon Musk ने ट्विटर से निकाले गए कर्मचारियों में से कुछ कर्मचारियों से काम पर वापस करने की अपील की है. कंपनी की ओर से बर्खास्त कर्मचारियों से गुजारिश की गई है कि, 'Please Come Back', हालांकि, रिपोर्ट में इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि मस्क ने कितने कर्मचारियों से वापस काम पर आने के लिए कहा है. गौरतलब है कि ट्विटर में इतने बड़े पैमाने पर छंटनी को लेकर कंपनी की पूर्व बॉस जैक डोर्सी ने भी चिंता जताई थी.
ट्विटर डील के बाद लगातार सुर्खियों में माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदने वाले अरबपति एलन मस्क पिछले कई दिनों से कंपनी ने नए नियमों और कर्मचारियों की छंटनी को लेकर सुर्खियों में हैं. एलन मस्क ने अपने ऑपरेशन क्लीन के तहत भारत में ट्विटर की लगभग पूरी टीम को ही बाहर का रास्ता दिखा दिया था. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि कंपनी ने कुछ कर्मचारियों को गलती से निकाल दिया था, जिन्हें वापस आने के लिए कहा जा रहा है.
Musk ने बताई थी छंटनी की वजह ट्विटर के नए बॉस एलन मस्क ने बीते शुक्रवार को कर्मचारियों जबरदस्त छंटनी के बाद इसकी बड़ी वजह का ट्वीट के जरिए बताई थी. उन्होंने कहा था, 'जहां तक ट्विटर के वर्कफोर्स में कमी की बात है तो कंपनी के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है. ट्विटर को रोजाना करीब 40 लाख डॉलर का नुकसान हो रहा है. उन्होंने ये भी बताया था कि कंपनी से निकाले गए कर्मचारियों को तीन महीने के सेवरेंस पैकेज का ऑफर दिया गया है, जो कानूनी बाध्यता से 50 फीसदी अधिक है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



