
3 दिन में भारत की 12 फ्लाइट्स को धमकी... फर्जी कॉल करने वाले कभी नहीं कर पाएंगे हवाई सफर!
AajTak
गृह मंत्रालय ने MoCA और BCAS के साथ फर्जी बम धमकियों पर चर्चा की. सरकारी सूत्रों के मुताबिक बम खतरा आकलन समिति द्वारा स्थिति पर मंथन किया जा रहा है और MoCA कानून प्रवर्तन के साथ मिलकर फर्जी कॉल करने वालों की पहचान कर उन्हें “नो-फ्लाई लिस्ट” में शामिल करने का फैसला किया है.
पिछले तीन दिनों में एक दर्जन विमानों में बम होने की धमकी मिलने से हड़कंप मचा हुआ है. हालांकि जांच में सभी धमकियां झूठी पाई गई हैं. लेकिन एक के बाद एक इस तरह की झूठी धमकी को लेकर अब गृह मंत्रालय सख्त एक्शन मोड में नजर आ रहा है. बुधवार को गृह मंत्रालय ने MoCA और BCAS के साथ फर्जी बम धमकियों पर चर्चा की.
सरकारी सूत्रों के मुताबिक बम खतरा आकलन समिति द्वारा स्थिति पर मंथन किया जा रहा है और MoCA कानून प्रवर्तन के साथ मिलकर फर्जी कॉल करने वालों की पहचान कर उन्हें “नो-फ्लाई लिस्ट” में शामिल करने का फैसला किया है.
दरअसल, बुधवार को भी दो फ्लाइट्स (अकासा एयर और दूसरी इंडिगो) को बम की धमकी मिली, जो बाद में फर्जी निकली. पिछले तीन दिनों में यह 12वीं घटना है. इससे पहले, मुंबई से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को सोशल मीडिया पर बम की फर्जी धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद डायवर्ट कर दिया गया था. करीब 200 यात्रियों और चालक दल को लेकर यह फ्लाइट मंगलवार रात मुंबई से रवाना हुई थी. बुधवार को इस धमकी की पुष्टि फर्जी निकली.
अब इन दो फ्लाइट्स को मिली धमकी
आज, बेंगलुरु जाने वाली अकासा एयर को बम की धमकी मिलने के बाद दिल्ली वापस लौटना पड़ा. 184 यात्रियों को लेकर उड़ान भरने वाली QP1335 ने दिल्ली से उड़ान भरी और दोपहर 1:15 बजे आपातकाल घोषित कर दिया गया. इसके बाद विमान ने राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की. बाद में, ये धमकी भी फर्जी निकली.
एक बयान में, अकासा एयर ने कहा कि लैंडिंग के बाद विमान को एक आइसोलेशन बे में ले जाया गया और यात्रियों को सुरक्षित रूप से विमान से उतारा गया, उन्हें जलपान कराया गया और नियमित अपडेट दिए गए.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







