
'3 इडियट्स' के छोटे से रोल का ऐसा हुआ असर, डिप्रेशन में चले गए थे अली फजल
AajTak
अली फजल ने कहा, "मैं डिप्रेशन में चला गया था जब 3 इडियट्स की शूटिंग कर रहा था. मैंने उस फिल्म में एक बहुत ही छोटा-सा किरदार निभाया था." बता दें कि अली फजल ने एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट की भूमिका निभाई थी, जिसका नाम था जॉय लोबो जो कॉलेज में प्रोजेक्ट के डेडलाइन मिस करने के चलते डिप्रेशन का शिकार होते हैं और फिर सुसाइड करने का कदम उठाता है.
बॉलीवुड एक्टर अली फजल ने अपने करियर की शुरुआत आमिर खान की फिल्म '3 ईडियट्स' से की थी. हाल ही में एक वेबसाइट संग बातचीत में एक्टर ने बताया कि इस फिल्म के दौरान वह डिप्रेशन में चले गए थे, जिससे बाहर निकलना उनके लिए किसी चैलेंज से कम नहीं था. फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके मानसिक स्वास्थ्य में बदलाव नजर आए, जिसके बाद उन्होंने डॉक्टर से कन्सल्ट करना जरूरी समझा.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












