
29 आरोपी, 4 वजह और 180 गवाह... बाबा सिद्दीकी मर्डर केस की 4590 पन्नों वाली चार्जशीट में कई झोल
AajTak
बाबा सिद्दीकी के कत्ल और कत्ल की साजिश रचने के लिए जिन 29 लोगों को जिम्मेदार ठहराया गया है उनमें लॉरेंस का नाम गायब है. यानी मंबई पुलिस ने बाबा के कत्ल के मामले में लॉरेंस बिश्नोई को क्लीन चिट दे दी है. जबकि असली साज़िशकर्ता के तौर पर लॉरेंस के छोटे भाई अनमोन बिश्नोई को मुख्य आरोपी बनाया है.
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में मुंबई पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को क्लीन चिट दे दी है. मुंबई पुलिस के मुताबिक, बाबा के कत्ल का असली मास्टरमाइंड लॉरेंस नहीं बल्कि उसका छोटा भाई अनमोल बिश्नोई है. मकोका स्पेशल कोर्ट में दाखिल की गई चार्जशीट में बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए कुल 29 लोगों को जिम्मेदार ठहराया गया है. जबकि कत्ल की कुल 4 वजह बताई गई हैं. आइए जानते हैं इस चार्जशीट की कहानी.
4 जनवरी 2018 बस यही वो तारीख थी, जब पहली बार लॉरेंस बिश्नोई ने खुल्लम खुल्ला कैमरे पर सलमान खान को मारने का एलान किया था. इसके बाद कभी इंटरव्यू में तो कभी अपने गुर्गों के जरिए सोशल मीडिया पर लॉरेंस लगातार सलमान को धमकाता रहा. मगर कमाल देखिए कि सलमान खान के बेहद करीबी दोस्त और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी के कत्ल के मामले में मुंबई पुलिस ने चार हजार पांच सौ नब्बे पन्नों की जो चार्जशीट दाखिल की है. उस चार्जशीट में सलमान खान को मारने वाला लॉरेंस का डायलॉग तो है मगर लॉरेंस का कहीं नाम नहीं है.
असली साजिशकर्ता अनमोल बाबा सिद्दीकी के कत्ल और कत्ल की साजिश रचने के लिए जिन 29 लोगों को जिम्मेदार ठहराया गया है उनमें लॉरेंस का नाम गायब है. यानी मंबई पुलिस ने बाबा सिद्दीकी के कत्ल के मामले में लॉरेंस बिश्नोई को क्लीन चिट दे दी है. जबकि असली साज़िशकर्ता के तौर पर लॉरेंस के छोटे भाई अनमोन बिश्नोई को मुख्य आरोपी बनाया है.
क्या दो फाड़ हो गया लॉरेंस गैंग? यानी मुंबई पुलिस की चार्जशीट के हिसाब से अनमोल बिश्नोई ने बिना लॉरेंस से इजाजत लिए ही बाबा सिद्दीकी का कत्ल करवा दिया. क्या ये बात किसी के गले उतर सकती है? क्या बाबा सिद्दीकी जैसे बड़े टारगेट को बिना लॉरेंस की इजाजत य़ा मर्जी के उसका गैंग ठिकाने लगा सकता है? अगर सच में ऐसा ही हुआ है तो क्या इसका ये मतलब निकाला जाए कि लॉरेंस गैंग में दो फाड़ हो चुका है. लॉरेंस अलग गैंग चला रहा है और उसका छोटा भाई अनमोल बिश्नोई अपना अलग गैंग?
बाबा सिद्दीकी के कत्ल की कहानी, चार्जशीट की ज़ुबानी बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में लॉरेंस को क्लीन चिट देने के अलावा मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की तरफ से सोमवार को स्पेशल मकोका कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में बाबा सिद्दीकी के कत्ल की वजह को लेकर भी कई सवाल उठते हैं. पर पहले मुंबई पुलिस की चार्जशीट की ज़ुबानी बाबा सिद्दीकी के कत्ल की कहानी सुन लेते हैं. उठते सवाल उसके बाद उठाएंगे.
बाबा सिद्दीकी के कत्ल की चार वजह मुंबई पुलिस के मुताबिक बाबा सिद्दीकी के कत्ल की चार वजह थी. पहली बीते साल 14 अप्रैल को सलमान के घऱ गैलेक्सी अपार्टमेंट पर शूटआउट की प्लानिंग की नाकामी. दूसरी शूटआउट के बाद सलमान की सुरक्षा घेरा का बढ़ाया जाना. तीसरी बाबा सिद्दीकी की सलमान से दोस्ती और चौथी बाबा सिद्दीक़ी की कथित तौर पर दाऊद इब्राहीम से नज़दीकी.

दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कटी पतंग का मांझा हाई-वोल्टेज तारों में फंसने से दो जोरदार धमाके हुए. धमाकों की आवाज सुन यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद बचाव के तौर पर मेट्रो को खाली कराया गया. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं.

पीएम मोदी ने रामनवमी की शुभकामनाएं दीं हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- देशभर के मेरे परिवारजनों को रामनवमी की असीम शुभकामनाएं. त्याग, तप और संयम से भरे मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से हमें हर परिस्थिति का पूरे सामर्थ्य से सामना करने की प्रेरणा मिलती है. उनके आदर्श अनंतकाल तक भारतवासियों के साथ-साथ संपूर्ण मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे. मेरी कामना है कि भगवान राम की कृपा से सबका कल्याण हो, जिससे विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त हो.

देश के कई राज्यों में पेट्रोल पंप पर भीड़ दिखने लगी है तो गैस डीलर्स की दुकानों के बाहर सिलेंडर की कतार नजर आ रही है. इसे लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज कहा है कि देश विरोधी ताकतें तेल-गैस की किल्लत की अफवाह फैला रही हैं. सीएम योगी ने कहा है कि देश में तेल-गैस की किल्लत नहीं है और केंद्र सरकार ने भी कहा है कि देश में तेल-गैस के भंडार में कोई कमी नहीं है.

छत्तीसगढ़ में MSME सेक्टर को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है. प्रधानमंत्री के संभावित कोविड जैसी स्थिति के संकेत के बाद उद्योगों में अनिश्चितता और पैनिक का माहौल बन गया है. उद्योग प्रतिनिधियों का कहना है कि अगर मौजूदा हालात में उत्पादन प्रभावित होता रहा, तो हजारों नहीं बल्कि लाखों लोगों की नौकरियां खतरे में पड़ सकती हैं. राज्य में करीब 6 लाख MSME यूनिट्स हैं, जो 15 से 17 लाख लोगों को रोजगार देती हैं. ऐसे में इस सेक्टर में किसी भी तरह की गिरावट सीधे तौर पर बड़े आर्थिक और सामाजिक संकट का कारण बन सकती है.

पश्चिम बंगाल में चुनाव जैसे जैसे करीब आ रहा है सियासी गर्मी भी बढ़ती जा रही है. चुनावी मौसम में कोलकाता में रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली गई और इस शोभायात्रा में बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी भी शामिल हुए। बीजेपी रामनवमी को धूमधाम से मना रही है. रामनवमी में बीजेपी के कार्यकर्ता जमकर हिस्सा ले रहे है. इस बीच कोलकाता के न्यूटाउन में रामनवमी रैली के दौरान तलवार लाने पर तनाव हो गया. बीजेपी उम्मीदवार और पुलिस के साथ तीखी बहस हुई.

महायुद्ध का आज 27वां दिन है. एक तरफ चर्चा है कि क्या ट्रंप फंस चुके हैं. दूसरी तरफ आज इजरायल ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते दुनिया भर पर दबाव बनाते ईरान को बड़ा झटका दिया है. इजरायल का दावा है कि उसने बंदर अब्बास में हुए एक हमले में IRGC की नौसेना के कमांडर अलीरेज़ा तंगसिरी को मार दिया है. अलीरेजा तंगसिरी वही नौसेना कमांडर हैं, जिन्होंने 28 फरवरी को युद्ध शुरु होने से पहले खुद इसी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान की तरफ से युद्धाभ्यास कराया था. और उसकी निगरानी की थी। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जिसे लेकर ट्रंप के तमाम दावे धराशायी होते आ रहे हैं, उसकी बड़ी वजह IRGC की नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी ही माने जाते रहे. लेकिन इन्हें अगर इजरायल ने अटैक करके मार दिया है तो फिर क्या ये ईरान के लिए झटका होगा.







